10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली शराब घोटाला मामला: अरविंद केजरीवाल को ED ने नया समन भेजा,...

दिल्ली शराब घोटाला मामला: अरविंद केजरीवाल को ED ने नया समन भेजा, 21 दिसंबर को बुलाया

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली शराब घोटाला मामले में AAP नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ED ने नया समन भेजा है, उन्हें पूछताछ के लिए 21 दिसंबर को बुलाया गया है। केजरीवाल को ईडी का यह दूसरा समन है। इससे पहले अरविंद केजरीवाल को 2 नवंबर को ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि उस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए थे। ईडी ने केजरीवाल को यह समन ऐसे समय में भेजा है, जब वह 10 दिनों के लिए विपश्यना के लिए जा रहे हैं। वह 19 दिसंबर को विपश्यना के लिए रवाना होंगे। केजरीवाल हर साल विपश्यना का 10 दिन का कोर्स करने के लिए जाते हैं। इस साल भी वह 19 से 30 दिसंबर तक विपश्यना में रहेंगे।

ईडी का दूसरा समन
दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने एक बार फिर समन जारी कर दिया है। यह दूसरी बार है जब ईडी ने पेश होने के लिए दूसरी बार समन जारी किया है। ईडी ने समन में 21 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा है। इससे पहले बीते 2 नवंबर को ईडी ने शराब घोटाला मामले में समन जारी कर बुलाया था। लेकिन विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम में व्यस्त होने की वजह से पेश नहीं हुए थे।

ईडी की चार्जशीट में है केजरीवाल का नाम
दिल्ली शराब घोटाला मामले में दो केंद्रीय जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं। इसी मामले में अप्रैल महीने में सीबीआई ने सीएम केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया था। 16 अप्रैल के बाद ईडी ने उन्हें 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं गए। केजरीवाल (55) को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत समन जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में मामले के जांच अधिकारी के सामने पेश होने के बाद एजेंसी मुख्यमंत्री का बयान दर्ज करेगी। ईडी ने मामले में दाखिल अपने आरोपपत्रों में कई बार केजरीवाल के नाम का उल्लेख कर चुकी है। सीबीआई ने 16 अप्रैल को सीएम अरविंद केजरीवाल से तकरीबन 9 घंटे तक पूछताछ की थी।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...