4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली शराब घोटाला: तिहाड़ जेल में केजरीवाल का सरेंडर, कोर्ट ने 5...

दिल्ली शराब घोटाला: तिहाड़ जेल में केजरीवाल का सरेंडर, कोर्ट ने 5 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में रविवार को 5 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने के कारण तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री के आत्मसमर्पण करने पर उन्हें वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किए जाने के बाद ड्यूटी जज संजीव अग्रवाल ने यह आदेश जारी किया। उच्चतम न्यायालय ने लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी थी।

न्यायाधीश ने प्रवर्तन निदेशालय की एक अर्जी पर यह आदेश जारी किया। अर्जी में उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ाने का अनुरोध किया गया था। ईडी ने 20 मई को अदालत में यह अर्जी दी थी जब केजरीवाल अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आए थे।अदालत ने केजरीवाल को पांच जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने का उल्लेख करते हुए कहा कि संबद्ध न्यायाधीश, स्वास्थ्य आधार पर अंतरिम जमानत की उनकी अर्जी पर उस दिन आदेश जारी करने वाले हैं।

पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा सहित कई कार्यकर्ताओं को रविवार को हिरासत में ले लिया, जो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल में निर्धारित आत्मसमर्पण से पहले राजघाट दौरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। दिल्ली पुलिस ने कहा कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ प्रदर्शनकारियों को राजघाट क्षेत्र से हटाया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ प्रदर्शनकारियों को राजघाट क्षेत्र से हटाया गया और उन्हें कमला मार्केट पुलिस थाने ले जाया गया।’ भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने बताया कि सचदेवा समेत भाजपा के करीब 100 कार्यकर्ताओं को पुलिस थाने में हिरासत में रखा गया है। केजरीवाल के राजघाट दौरे पर निशाना साधते हुए सचदेवा ने कहा, ‘शराब घोटाले में जेल में बंद एक व्यक्ति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जा रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्री दिल्ली के लोगों को पानी की उचित सुविधा भी नहीं दे सके और हर कोई जानता है कि वह एक चोर हैं।’

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...