19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली शराब घोटाला: मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 12 मार्च तक बढ़ी

दिल्ली शराब घोटाला: मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 12 मार्च तक बढ़ी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली शराब नीति और धन शोधन घोटाला मामले में आरोपी दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत राउज एवेन्यू कोर्ट ने 12 मार्च तक बढ़ा दी है. कोर्ट ने सिसोदिया समेत दूसरे आरोपियों के वकीलों को सीबीआई ऑफिस जाकर डाक्यूमेंट्स चेक करने का समय दिया है.

इस मामले से जुड़ी जांच संबंधित फाइलें CBI ने राऊज एवेन्यू कोर्ट को सीलकवर में सौंपी. आरोपियों के वकीलों ने सीलकवर रिपोर्ट फाइल करने पर ऐतराज जताते हुए कहा कि उन्हे भी रिपोर्ट दी जाए. कोर्ट ने कहा कि हम सीबीआई की जांच रिपोर्ट का खुलासा नहीं कर सकते. रिपोर्ट की मांग को लेकर आरोपियों के वकील को अर्जी दाखिल करने के लिए कोर्ट ने दो दिन का समय दिया.

कोर्ट ने दिया एक हफ्ते का समय
आरोपियों के वकील ने आरोप लगाया कि जो पेनड्राइव और सीडी सीबीआई ने दी है वो कम्प्यूटर में सपोर्ट नहीं कर रही है. इसके लिए कोर्ट ने एक और हफ्ते का समय दिया. सिसोदिया और अन्य आरोपियों को राउज एवेन्यू कोर्ट मे पेश किया गया.

ED की सुनवाई टली 2 मार्च तक
सीबीआई के इस मुकदमे में स्पेशल जज सीबीआई एम के नागपाल की कोर्ट में सुनवाई हुई. ईडी मामले में सिसोदिया की जमानत अर्जी पर इसी कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई दो मार्च तक टाल दी. क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में सिसोदिया की जमानत अर्जी पर क्यूरेटिव पिटीशन लंबित है. उस पर हां-ना का फैसला आ जाए, तभी निचली अदालत सुनवाई आगे बढ़ाएगी.

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...