17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बड़ा हादसा, लॉन हैंगर गिरा, 8 लोग...

दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बड़ा हादसा, लॉन हैंगर गिरा, 8 लोग जख्मी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास बन रहे लॉन हैंगर का एक हिस्सा टूटकर गिर गया. इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिल्ली पुलिस की टीम और दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. साउथ दिल्ली के डीसीपी अंकित चौहान हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जो हिस्सा गिरा है वह काफी बड़ा है. मलबे को हटाया जा रहा है. हादसे में किसी की मौत नहीं हुई है.

स्टेडियम के गार्ड ने कहा, गनीमत रही की जब हादसा हुआ उस वक्त अधिकतर श्रमिक ब्रेकफास्ट करने गए थे. वरना यह हादसा बहुत बड़ा हो सकता था. कुछ लोग वहां से आ-जा रहे थे, वही लॉन हैंगर की चपेट में आ गए. मौके पर एंबुलेंस मौजूद हैं. फायर ब्रिगेड की टीम मलबे के बीच जांच कर रही है कि कहीं कोई इसके नीचे दबा न हो. हादसे के घायलों को सफदरजंग अस्पताल और दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.

इससे पहले दिल्ली के अलीपुर इलाके में 15 फरवरी को एक पेंट फैक्ट्री में आग लग गई थी. पेंट फैक्ट्री के आस-पास स्थित दुकानें और घर भी आग की चपेट में आ गए. इस अग्निकांड में 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं कुछ लोग झुलस गए. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को हादसा स्थल का दौरा किया और जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने घटना में प्रभावित लोगों से मुलाकात की. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए 50-50 हजार रुपये और घायलों के इलाज के लिए 25-25 हजार रुपये की सहायता की घोषणा की.

सचदेवा ने आरोप लगाया कि आग लगने के पीछे का कारण कारखाना लाइसेंसिंग विभाग और आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भ्रष्टाचार है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अलीपुर में संवाददाताओं से कहा, ‘मृतकों के परिवारों के प्रति हमारी पूरी सहानुभूति है. हम मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देंगे. इस अग्निकांड में दो लोग मामूली रूप से झुलसे हैं, उन्हें 20-20 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. इसके अलावा जो लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं, उन्हें दो-दो लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. मैं इस हादसे की जांच का आदेश दूंगा और जो भी इसमें दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा. रिहायशी इलाके में यह पेंट फैक्ट्री कैसे चल रही थी, इसकी भी जांच की जाएगी. इसमें जल्द ही कार्रवाई होगी’.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...