12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराष्ट्रीयबांग्लादेशी घुसपैठियों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, अवैध रूप से रहने वाले...

बांग्लादेशी घुसपैठियों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, अवैध रूप से रहने वाले 5 लोगों को किया गया डिपोर्ट

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठियों पर एक्शन लिया है. पुलिस ने अवैध रूप से रहने वाले 5 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है और वापस भेज दिया है. द्वारका पुलिस ने बताया कि पांचों बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट कर दिया है. पकड़े गए लोगों में एक महिला समेत दो बच्चे शामिल हैं.

द्वारका के डीसीपी के मुताबिक, अब तक 500 लोगों का वेरिफिकेशन किया जा चुका है. डीसीपी अंकित कुमार ने बताया कि उनकी टीम इलाके में कई जगहों पर वेरिफिकेशन कर रही है. खासतौर पर जो झुग्गी के इलाके में रहते हैं या जहां पर घनी आबादी है, वहां जांच अभियान चलाया जा रहा है और अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान की जा रही है.

पुलिस विशेष अभियान चला रही है
लगातार वेरिफिकेशन के बीच 1 जनवरी 2025 को द्वारका जिला पुलिस को पता चला कि कुछ संदिग्ध इलाके में घूम रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने उनको रोका और उनके डॉक्यूमेंट की जांच की. इस दौरान पता चला कि उनके पास जो भी डॉक्यूमेंट थे, वह अवैध थे और वो सभी बांग्लादेश के रहने वाले थे, जो यहां गलत तरीके से रह रहे थे. दरअसल, अवैध तरीके से दिल्ली में रह रहे बांग्लादेशी लोगों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है.

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे
जिन लोगों की पहचान हुई उसमें मोहम्मद शाहिद और नजरुल शेख शामिल हैं. इसके अलावा यहां एक महिला और दो बच्चे भी थे. पूछताछ में इन्होंने बताया कि ये लोग अवैध तरीके से हिंदुस्तान में दाखिल हुए थे. पुलिस ने जब उनकी तलाशी लेनी शुरू की और उनके मोबाइल फोन और दूसरे दस्तावेजों की जांच करने लगी, तब ये बात साफ हो गई कि ये बांग्लादेश के रहने वाले हैं. बता दें कि जिन पांच लोगों को द्वारका पुलिस ने पकड़ा है यह सभी बांग्लादेश के बगैरहट इलाके के रहने वाले हैं.

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...