12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: जोरबाग में माली था राजेश, साइकिल से ड्यूटी के लिए निकला...

दिल्ली: जोरबाग में माली था राजेश, साइकिल से ड्यूटी के लिए निकला तो मर्सिडीज सवार ने कुचल डाला

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह सड़क पर तब तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक मर्सिडीज काल चालक ने साइकल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी ड्राइवर को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.हादसा साउथ ईस्ट दिल्ली के आश्रम इलाके में हुआ जहां तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने सड़क पर चल रहे एक साइकिल सवार राजेश को जोरदार टक्कर मार दी. आरोपी मौके से फरार हो गया साइकिल सवार राजेश की हादसे में मौत हो गई.

माली का काम करता था राजेश
मृतक की पहचान राजेश के रूप में हुई है जो दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में रहता था और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली का रहने वाला था. मृतक की उम्र 35 साल थी और शनिवार सुबह 7:30 बजे घर से जोरबाग ड्यूटी के लिए निकला था. इस दौरान भोगल फ्लाईओवर पर उसके साथ हादसा हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. प्रदीप की मौत के बाद उसके परिजन सदमे में हैं. राजेश के दो बच्चे हैं और वह दिल्ली के जोर बाग में माली का काम करता था.

आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
हादसे के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले एफआईआर दर्ज कर ली. पुलिस ने घटना के बाद दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और आरोपी कार चालक की तलाश में जुट गई. पुलिस ने अपनी जांच के बाद मर्सिडीज कार चालक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम प्रदीप गौतम है और पुलिस ने कार को जब्त कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया है.अभी तक की जानकारी के मुताबिक प्रदीप गौतम को एक बिजनेसमैन ने यह मर्सिडीज गाड़ी बेचने के लिए दी थी जो दो महीने से उसके पास थी. प्रदीप गौतम साइकल सवार को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया था.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...