11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली सेशंस कोर्ट ने अशोक गहलोत के खिलाफ मानहानि मामले में आदेश...

दिल्ली सेशंस कोर्ट ने अशोक गहलोत के खिलाफ मानहानि मामले में आदेश देने से जज को रोका

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी की एक सत्र अदालत ने शनिवार को यहां एक मजिस्ट्रेट अदालत को निर्देश दिया कि वह केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की तरफ से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मानहानि की आपराधिक शिकायत के सिलसिले में अंतिम आदेश पारित करने से परहेज करे। सत्र अदालत ने निर्देश दिया है कि सुनवाई की अगली तारीख तक अंतिम आदेश पारित नहीं किया जाए।

गहलोत की ओर से दायर एक पुनरीक्षण याचिका की सुनवाई कर रहे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एम. के. नागपाल ने निचली अदालत को इस मामले में दलीलें सुनना जारी रखने की अनुमति दी कि क्या एक मुख्यमंत्री के खिलाफ नोटिस तैयार किया जाए?

नागपाल ने कहा, ‘न्याय के हित में, यह निर्देश दिया जा रहा है कि यद्यपि निचली अदालत भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 500 (मानहानि) के तहत अपराध को लेकर याचिकाकर्ता (गहलोत) को नोटिस देने की आवश्यकता पर दलीलें सुनना जारी रख सकती है, लेकिन वर्तमान पुनरीक्षण याचिका में सुनवाई की अगली तारीख तक इस संबंध में कोई अंतिम आदेश पारित नहीं किया जाएगा।’

उन्होंने पहले शिकायत की कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था, लेकिन वरिष्ठ कांग्रेस नेता गहलोत को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश होने की अनुमति दी थी।

एक मजिस्ट्रेट अदालत गहलोत के खिलाफ केंद्रीय मंत्री एवं राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता शेखावत की शिकायत पर सुनवाई कर रही है। गहलोत ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को राज्य के कथित ‘संजीवनी घोटाले’ से संबद्ध होने का आरोप लगाया था, जिसके खिलाफ उन्होंने (शेखावत ने) मानहानि का मुकदमा किया है।यह मामला संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा हजारों निवेशकों को कथित तौर पर लगभग 900 करोड़ रुपये का चूना लगाने से संबंधित है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और जोधपुर से सांसद शेखावत ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि गहलोत कथित घोटाले को लेकर उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं और उनकी छवि खराब करने तथा उनके राजनीतिक करियर को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) हरजीत सिंह जसपाल ने कहा था कि आरोपी ने शिकायतकर्ता की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से ‘प्रथम दृष्टया’ मानहानिकारक आरोप लगाए थे।शेखावत ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि गहलोत ने प्रेस वार्ता, मीडिया खबर और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये उन्हें सार्वजनिक रूप से बदनाम किया।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...