20.3 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराष्ट्रीयDelhi: पत्नी और बेटी को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, फिर...

Delhi: पत्नी और बेटी को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, फिर फांसी लगाकर किया सुसाइड

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली (Delhi) में सनसनीखेज केस सामने आया है. यहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी. इसके बाद खुद सुसाइड कर लिया. इस घटना की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना दिल्ली के निहाल विहार इलाके की है. यहां अजय नाम का व्यक्ति अपने परिवार के साथ रह रहा था. किसी बात को लेकर अजय ने अपनी 38 वर्षीय पत्नी टीना और 7 साल की बेटी वर्षा की चाकू मारकर हत्या कर दी. पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद अजय ने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया.

जब परिजनों ने लोगों ने देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल की. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या के बाद आत्महत्या क्यों की, पुलिस इसका पता लगा रही है. आज सुबह करीब 9 बजे पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर रहे हैं.

 

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज, कहा- ये मामला सुनवाई योग्य नहीं है

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को अब सुप्रीम झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट...