11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली की हैवान टीचर, आपसी झगड़े में 5वीं की छात्रा को पहली...

दिल्ली की हैवान टीचर, आपसी झगड़े में 5वीं की छात्रा को पहली मंजिल से नीचे फेंका

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। राजधानी के एक प्राइमरी स्कूल की टीचर ने एक 5वीं क्लास की छात्रा को छत से फेंक दिया। घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है। टीचर की इस हरकत पर सोशल मीडिया में काफी गुस्सा है।

सेंट्रल दिल्ली की डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय मॉडल बस्ती की एक टीचर ने 5वीं की छात्रों को पहले से कैंची से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान टीचर ने छात्रां को पहली मंजिल से धक्का दे दिया। उन्होंने बताया कि हमने टीचर के खिलाफ कार्रवाई की है। मैं यहां स्कूल का सर्वे करने आई हूं। बच्ची की हालत अभी ठीक है।

जानकारी के मुताबिक एमसीडी स्कूल की दो महिला टीचर्स ने आपसी झगड़े में 5वीं क्लास की छात्रा को पहले कैंची से मारा फिर पहली मंजिल से फेंक दिया। घटना में बच्ची के सिर में चोट आई, जिसका इलाज हिंदूराव अस्पताल में चल रहा है। डीबीजी रोड थाना पुलिस को जानकारी मिली की एक बच्ची को टीचर ने फर्स्ट फ्लोर से फेंक दिया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। पुलिस को मौके से पता चला कि फिल्मिस्तान के मॉडल बस्ती प्राथमिक विद्यालय की 5वीं क्लास की छात्रा को एक टीचर ने फर्स्ट फ्लोर से फेंक दिया। आरोप है टीचर ने छात्रा की पिटाई भी की थी।

पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया सच
पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि मैं काम पर जा रहा था। बच्चों को स्कूल को भेज दिया था। सबने स्कूल में बताया कि टीचर ने बच्ची को फेंक दिया था। टीचर ने और बच्चों को भी मारा था। मेरी बच्ची के सिर पर निशान है कैंची का। पिता ने बताया कि उसकी बच्ची को टीचर ने पहली मंजिल से फेंक दिया। पिता ने बताया कि बच्ची ने उसे बताया कि मैडम ने उसे कैंची से मारा फिर उसे फेंक दिया। अगर पागल टीचर है तो उसे स्कूल में क्यों रखा गया है।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...