10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के प्रदूषण में आई प्रियंका गांधी को वायनाड की याद... 'दिल्ली...

दिल्ली के प्रदूषण में आई प्रियंका गांधी को वायनाड की याद… ‘दिल्ली गैस चेंबर बन गई’

Published on

नई दिल्ली/वायनाड

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल के वायनाड में लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान होने के बाद दिल्ली लौटने पर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में वापस आना गैस चैंबर में प्रवेश करने जैसा था। प्रियंका गांधी वायनाड संसदीय सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने स्वच्छ हवा के लिए एक साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि दिल्ली का प्रदूषण हर साल बदतर होता जा रहा है।

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वायनाड से दिल्ली वापस आना एक गैस चैंबर में प्रवेश करने जैसा था। धुंध की चादर आकाश से देखने पर और भी हैरान कर देने वाली लगती है। उनके अनुसार, वायनाड में हवा साफ है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 35 है। प्रियंका गांधी ने कहा कि दिल्ली का प्रदूषण हर साल बदतर होता जा रहा है। हमें मिलकर स्वच्छ हवा के लिए समाधान ढूंढना चाहिए। यह किसी एक पार्टी की बात नहीं है, यह सभी के लिए एक गंभीर मुद्दा है, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी समस्याओं वाले लोगों के लिए सांस लेना ऐसी हवा में व्यावहारिक रूप से असंभव है। हमें इसके बारे में कुछ करना होगा।

प्रियंका ने वायनाड से चुनावी शुरुआत की
प्रियंका गांधी ने वायनाड से चुनावी शुरुआत की है। इसके लिए बुधवार को मतदान हुआ। वायनाड से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा अपनी चुनावी पारी का आगाज कर रही हैं। प्रियंका के भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वायनाड सीट छोड़ने के बाद यहां उपचुनाव हुआ है। कुछ महीने पहले संपन्न लोकसभा चुनाव में राहुल ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और वायनाड, दोनों सीट से जीत हासिल की थी और बाद में उन्होंने केरल की इस लोकसभा को छोड़ दिया था।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...