10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयडेनिस लिली, थॉमसन, विराट कोहली… पाकिस्तान को ध्वस्त करने पर आर्मी की...

डेनिस लिली, थॉमसन, विराट कोहली… पाकिस्तान को ध्वस्त करने पर आर्मी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यों गूंजे 3 क्रिकेटर के नाम?

Published on

नई दिल्ली

DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, एयर मार्शल एके भारती और नेवी से वाइस एडमिरल एएन प्रसाद प्रेस ब्रीफिंग में पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की रिपोर्ट पेश किया। इस दौरान डायरेक्टर मिलिस्ट्री ऑपरेसंश लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने क्रिकेट का जिक्र करते हुए 3 इंटरनेशनल क्रिकेटरों के नाम लिए, जिसमें भारत के विराट कोहली भी शामिल थे। विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि किस तरह से भारतीय सैनिकों ने तीनों विभागों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है और नापाक इरादों वाले पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दीं।

घई ने पाकिस्तान के खिलाफ की गई जवाबी कार्रवाई को क्रिकेट का उदाहरण देकर आसान भाषा में समझाते हुए कहा- आपको इस उदाहरण के जरिए से एक एसपेक्ट हाईलाइट्स करना चाहता हूं। मेरे ख्याल से 70 का दशक था। उस समय इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच में… आज क्रिकेट की बात भी करनी चाहिए। क्योंकि मैं देख रहा था कि विराट कोहली ने टेस्ट से रिटायरमेंट ले लिया है।

उन्होंने विराट कोहली को अपना फेवरेट बताते हुए आगे कहा- कई भारतीयों की तरह वह मेरे भी फेवरेट हैं। …तो 70 के दशक में एशेज सीरीज चल रही थी। उस समय ऑस्ट्रेलिया के दो तेज गेंदबाज, जिनका क्रिकेट में बड़ा नाम है। उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों और उनकी बैटिंग लाइन अप को तहस-नहस कर दिया था।

उन्होंने आगे कहा- उस समय ऑस्ट्रेलिया ने एक कहावत निकाली थी। From Ashes To Ashes From Dust To Dust, If Thomson Don’t Get Ya, Lillee Must. यानी राख से राख धूल से धूल तक, अगर थॉमसन (जेफ) आपको नहीं मिलता, तो लिली को अवश्य मिलना चाहिए। अगर इस लेयर को आप देखें तो आप समझ जाएंगे कि मैं आपको क्या बताने की कोशिश कर रहा हूं। बता दें कि उस दौर में डेनिस लिली और जेफ थॉमसन की कातिलाना गेंदबाजी बल्लेबाजों के हौसले पस्त करने के लिए कुख्यात थी।

घई ने आगे कहा- अगर आप (पाकिस्तान) सारे सिस्टम को पार कर भी गए तो आपको फिर भी एयरफील्ड या लॉजिस्टिक इंस्टॉलेशन या जिसे भी टारगेट कर रहे उससे पहले इस लेयर ग्रिड से सिस्टम कोई भी आपको गिरा देगा। जो दुर्दशा आपने पाकिस्तान की देखी, हमारी एयरफील्ड हर प्रकार से पाकिस्तान को तहस-नहस करने में सक्षम है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...