15.2 C
London
Wednesday, April 15, 2026
Homeराष्ट्रीयसवाल खड़े कर बुरे फंसे दिग्विजय! सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो डीएस हुड्डा...

सवाल खड़े कर बुरे फंसे दिग्विजय! सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो डीएस हुड्डा का भी आया जवाब

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए और इस बयान से भले ही कांग्रेस ने दूरी बना ली लेकिन मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। दिग्विजय सिंह के बयान पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार कहा कि मैं दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत नहीं हूं। यह पूरी तरह स्पष्ट है कि हम इससे असहमत हैं। वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के सवाल पर बीजेपी ने कड़ा ऐतराज जताया। बीजेपी ने कहा कि विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अपनी नफरत में अंधी हो गई है और उसने सशस्त्र बलों का अपमान किया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि यह असल में भारत तोड़ो यात्रा है। वहीं सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने इस पूरे मुद्दे पर कहा कि पॉलिटिकल डिबेट में सेना को लाना ठीक नहीं है।

सेना में करीब चार दशक बिताने वाले जनरल हुड्डा नवंबर 2016 में रिटायर हुए। वह भारतीय सेना की उत्‍तरी कमान के कमांडिंग-इन-चीफ रहे। 2016 में इन्हीं की देखरेख में भारतीय सैनिकों ने सर्जिकल स्‍ट्राइक को अंजाम दिया था। उरी आतंकी हमले के बाद सर्जिकल स्‍ट्राइक में नियंत्रण रेखा पार करके कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। टाइम्स नाउ से बात करते हुए डीएस हुड्डा ने कहा कि इस बयान से अपसेट हैं। सेना के जवान जान की बाजी लगाकर बॉर्डर पार करके गए। यह काफी जोखिम भरा था। डीएस हुड्डा ने कहा कि सीनियर अधिकारी सार्वजनिक तौर पर इसको लेकर बोल चुके हैं। अब इस पर बोलने की कोई आवश्यकता नहीं है।

यह पहली बार नहीं इसके पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए जा चुके हैं। इस पर डीएस हुड्डा ने कहा कि यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि मिलिट्री को डिबेट में लाना कहीं से भी ठीक नहीं है। किसी राजनीतिक विवाद में इस तरह से लाना ठीक नहीं है। यह देश के लिए भी ठीक नहीं है।

अपनी टिप्पणियों से अकसर विवाद पैदा करने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोमवार जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि वे सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं। वे कई लोगों को मारने की बात करते हैं लेकिन कोई सबूत नहीं दिया। वे झूठ के पुलिंदों के सहारे शासन कर रहे हैं। वे कई लोगों को मारने की बात करते हैं लेकिन कोई सबूत नहीं दिया। दिग्विजय सिंह के इसी बयान के बाद काफी हंगामा मचा हुआ है।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...