10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयकल देशभर में डॉक्टर करेंगे हड़ताल, कोलकाता मर्डर को लेकर विरोध प्रदर्शन

कल देशभर में डॉक्टर करेंगे हड़ताल, कोलकाता मर्डर को लेकर विरोध प्रदर्शन

Published on

नई दिल्ली

कोलकाता में डॉक्टर से दुष्कर्ष और हत्या का मामला गरमाता जा रहा है। इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों ने आज विरोध प्रदर्शन किया। अब इस मामले के खिलाफ सोमवार को देशभर में डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। डॉक्टरों के संगठन FORDA ने यह ऐलान किया है। इसकी वजह से देशभर के सरकारी अस्पतालों में कामकाज पर असर पड़ सकता है।

स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र
जानकारी के अनुसार, हड़ताल के दौरान अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। डॉक्टरों ने कोलकाता मर्डर को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। डॉक्टरों का कहना है कि रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ ऐसा घिनौना कृत्य पहले कभी नहीं हुआ। FORDA ने रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा। उसमें कहा गया कि यह घटना सिर्फ कोलकाता के डॉक्टरों की नहीं है। पूरे देश के डॉक्टर उनके साथ हैं।

‘देशभर के डॉक्टर हैं एक साथ’FORDA ने कहा, ‘रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ इतिहास में पहली बार इतनी जघन्य वारदात हुई है। इसे किसी भी तरह स्वीकार नहीं किया जा सकता।’ FORDA ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने की मांग की है। साथ ही, दोषी को कड़ी सजा देने की भी मांग की है। फोर्डा ने केंद्र और राज्य सरकारों से अपील की है कि हड़ताल के दौरान डॉक्टरों के साथ कोई बदसलूकी न हो, यह सुनिश्चित करें।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...