12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीय'परेशान न हों, सुरक्षित वापस लाएंगे' इजरायल में फंसे भारतीयों को सरकार...

‘परेशान न हों, सुरक्षित वापस लाएंगे’ इजरायल में फंसे भारतीयों को सरकार का भरोसे वाला मैसेज

Published on

नई दिल्‍ली

इजरायल और हमास के बीच शनिवार को शुरू हुई जंग जारी है। इस जंग में अब तक सैकड़ों जानें जा चुकी हैं। चिंता यह है कि बड़ी संख्‍या में भारतीय भी इजरायल में फंसे हुए हैं। अब सरकार ने इन भारतीय प्रवासियों को भरोसे का संदेश दिया है। भारत सरकार ने इनसे शांत और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उसने कहा है कि सरकार करीब से स्थिति पर नजर रख रही है। भारतीयों को इजरायल से सुरक्ष‍ित निकालने के लिए दूतावास दिन-रात काम में लगा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर रिकॉर्डेड संदेश में इजरायल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने कहा, ‘यह आपको आश्वस्त करने के लिए है कि दूतावास आपकी सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रहा है। हम सभी बहुत कठिन समय से गुजर रहे हैं। लेकिन, शांत और सतर्क रहें। स्थानीय सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें।’

सिंगला ने कहा, ‘हम आपकी मदद करने के लिए यहां हैं। हम आपमें से कई लोगों को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने हमें सराहना के इतने सारे संदेश भेजे हैं। हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। कृपया दूतावास से किसी भी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें। जय हिंद।’

हमास के हमले के बाद इजरायल में युद्ध का बिगुल बज चुका है। जवाबी कार्रवाई में उसने किसी भी हद तक जाने को कहा है। यहां भारतीय दूतावास पूरी तरह सक्रिय है। नागरिकों की मदद के लिए उसने 24 घंटे का हेल्पलाइन नंबर +972-35226748 और +972-543278392 या cons1.telaviv@mea.gov.in इमेल आइडी जारी किया है।

लगभग 18,000 भारतीय नागरिक इजरायल में रह रहे हैं। ये इजरायल में काम करते हैं या पढ़ते हैं। इजरायल में रहने वाले भारतीयों का एक बड़ा हिस्सा देखभाल करने वालों के रूप में काम करता है। लेकिन, वहां लगभग एक हजार छात्र, कई आईटी पेशेवर और हीरा व्यापारी भी हैं।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...