15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयAIIMS के पूर्व डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया अब देश के इस बड़े...

AIIMS के पूर्व डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया अब देश के इस बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल से जुड़े, मिली यह जिम्मेदारी

Published on

नई दिल्ली

AIIMS के पूर्व डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया अब मेदांता हॉस्पिटल से जुड़ गए हैं। मेदांता हॉस्पिटल की ओर से सोमवार यह बताया गया कि डॉ. गुलेरिया इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनल मेडिसिन एंड रेस्पिरेटरी एंड स्लीप मेडिसिन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति पर मेदांता के प्रबंध निदेशक डॉ.नरेश त्रेहन ने कहा कि डॉ. रणदीप गुलेरिया जैसे वरिष्ठ डॉक्टर की नियुक्ति हमारी अत्यधिक कुशल और सम्मानित टीम का विस्तार की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम डॉ. गुलेरिया का मेदांता परिवार में स्वागत करते हैं।

गुलेरिया फेफड़ों के कैंसर, अस्थमा, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD), रेस्पिरेटरी मसल फंक्शन और स्लीप डिसऑर्डर के क्षेत्र में अपने अग्रणी काम के लिए जाने जाते हैं। प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय पत्रिकाओं में उनके 400 से अधिक प्रकाशन हैं। उन्होंने 2011 में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली में पल्मोनरी मेडिसिन एंड स्लीप डिसऑर्डर के एक अलग डिपार्टमेंट की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

डॉ. गुलेरिया ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC)शिमला से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और बाद में जनरल मेडिसिन में डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) और पल्मोनरी मेडिसिन में डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम) की पढ़ाई की। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ से की। मेदांता में शामिल होने से पहले डॉ.गुलेरिया एम्स नई दिल्ली के निदेशक थे। यहां उन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक अपनी सेवाएं दी।

पद्मश्री और डॉ बी.सी. रॉय अवार्ड से सम्मानित दिल्ली के पूर्व निदेशक अपने अनुभव और कोविड से निपटने के प्रयासों के लिए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध हैं। वह विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ टीकाकरण पर अपने वैज्ञानिक सलाहकार समूह के विशेषज्ञों (SAGE) के सदस्य के रूप में भी जुड़े हुए हैं।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...