11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराष्ट्रीयखूंखार खालिस्तानी आतंकी खानपुरिया गिरफ्तार, कई मामलों में मोस्ट वॉन्टेड था पांच...

खूंखार खालिस्तानी आतंकी खानपुरिया गिरफ्तार, कई मामलों में मोस्ट वॉन्टेड था पांच लाख का इनामी

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने दिल्ली हवाई अड्डे से पांच लाख रुपये के इनामी मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी कुलविंदरजीत सिंह उर्फ खानपुरिया को गिरफ्तार कर लिया है। तीन साल पहले उसे भगोड़ा घोषित किया गया था और इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि बब्बर खालसा इंटरनैशनल (बीकेआई) और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े रहे कुलविंदरजीत सिंह उर्फ खानपुरिया को शुक्रवार को बैंकॉक से आ रहा था जिसे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) से गिरफ्तार कर लिया गया। खानपुरिया पंजाब में चुन-चुनकर हत्या के मामलों को अंजाम देने की साजिश रचने समेत अनेक आतंकवादी मामलों में शामिल और वांछित था। वह 2019 से फरार था और एनआईए ने उसके बारे में सूचना देने पर पांच लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।

भगोड़ा घोषित किया गया था खानपुरिया
अधिकारी ने बताया कि उसे अमृतसर में राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ थाने में दर्ज एक मामले में पंजाब में एनआईए की विशेष अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था जिसके बाद उसके खिलाफ एक लुक-आउट सर्कुलर और रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। यह मामला शुरुआत में 30 मई, 2019 को और बाद में एनआईए द्वारा 27 जून, 2019 को दर्ज किया गया था। इससे पहले खानपुरिया के साथ साजिश रचने वाले चार सह-आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे। अधिकारी ने कहा, ‘गिरफ्तार आतंकवादी 1990 के दशक में नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में बम विस्फोट के एक मामले में और अन्य राज्यों में ग्रेनेड हमलों में भी शामिल था।’

देश में आतंक फैलाने में जुटा था खानपुरिया
एनआईए अधिकारी के अनुसार, जांच में सामने आया कि खानपुरिया पंजाब में डेरा सच्चा सौदा से जुड़े परिसरों और पुलिस तथा सुरक्षा से जुड़े स्थानों पर निशाना साधकर भारत में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की साजिश में प्रमुख तौर पर शामिल था। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा वह भाखरा ब्यास प्रबंधन बोर्ड, चंडीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों पर भी निशाना साध रहा था। अधिकारी के अनुसार, कुल मिलाकर उसका मकसद पंजाब तथा पूरे देश में आतंक का माहौल बनाना था। अधिकारी ने कहा, ‘खानपुरिया ने भारत में और विभिन्न दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में अपने गुर्गों तथा सहयोगियों के साथ भारत में आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की साजिश रची थी। बाद में वह भारत से भाग जाने में कामयाब रहा।’

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...