19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयरिपोर्टिंग टाइम से पहले कस्टमर ड्रॉप करने चला गया बाइडन के काफिले...

रिपोर्टिंग टाइम से पहले कस्टमर ड्रॉप करने चला गया बाइडन के काफिले का ड्राइवर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Published on

नई दिल्ली

राजधानी में चल रहे जी-20 समिट में बाइडन के काफिले के एक ड्राइवर ने शनिवार सुबह सुरक्षा एजेंसियों को टेंशन में डाल दिया। बाइडन के काफिले की अर्टिगा कार को सुरक्षा एजेंसियों ने होटल ताज मान सिंह के गेट पर रोक लिया। कार पर बाइडन के काफिले का स्टिकर चिपका हुआ था। होटल ताज मान सिंह में यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ठहरे हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में पता चला कि ड्राइवर को अपनी ड्यूटी के अनुसार आईटीसी मौर्य होटल में रिपोर्ट करना था। रिपोर्टिंग से पहले समय मिलते ही वह अपने रेगुलर कस्टमर को होटल ड्रॉप करने पहुंचा था।

सुबह 9 बजे करना था रिपोर्ट
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार एक सुरक्षा एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बाइडन के काफिले के लिए कई प्राइवेट वाहनों को किराए पर लिया है। साथ ही अमेरिका ने अपने खुद के 60 वाहन खरीदे हैं। इनमें एक हरियाणा रजिस्ट्रेशन वाली कार है। इसी कार का ड्राइवर बाइडन के काफिले में शामिल था। बाइडन का काफिल सुबह 9-9.30 बजे के आसपास निकलने वाला था। इससे पहले कैब ड्राइवर कस्टमर छोड़ने के लिए निकल गया था।

लोदी एस्टेट से किया था पिकअप
ड्राइवर ने कस्टमर को लोधी एस्टेट से उठाया गया था। वह उसे छोड़ने होटल पहुंचा था। यहां सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक दिया क्योंकि उन्होंने उसकी कार पर आईटीसी मौर्य होटल और बिडेन कारकेड के कई स्टिकर देखे। सुरक्षाकर्मियों ने वायरलेस सेट पर एक संदेश फ्लैश किया गया। इसके बाद ड्राइवर को होटल परिसर में प्रवेश करने से दिया गया। होटल के सुरक्षा कर्मियों ने आईटीसी मौर्य के अपने समकक्षों के साथ कार की डिटेल को वेरिफाई किया। वहां से इस बात की पुष्टि हुई कि वह बिडेन के एडवांस काफिले का हिस्सा था।

पूछताछ के बाद छोड़ा
ड्राइवर और कस्टमर बिजनेसमैन से खुफिया एजेंसियों के अधिकारी ने पूछताछ की। उन्होंने दावा किया कि वह प्रोटोकॉल से अनजान थे। इसके अनुसार उन्हें सुरक्षा ड्यूटी के दौरान बाहर जाना गलत था। रिपोर्ट के अनुसार एक वरिष्ठ सुरक्षा प्रतिष्ठान अधिकारी ने कहा कि विदेश मंत्रालय के प्रोटोकॉल प्रमुख को घटना के बारे में सूचित किया गया। इसके बाद इस कार को बाइडन के काफिले से हटा दिया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने कार से सभी स्टिकर भी हटा दिए। पूछताछ के बाद ड्राइवर और उसके कस्टमर दोनों को छोड़ दिया गया। उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...