11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयDU की प्रफेसर को सोशल मीडिया पर मिल रहे हैं अश्लील मैसेज,...

DU की प्रफेसर को सोशल मीडिया पर मिल रहे हैं अश्लील मैसेज, पोस्ट पर हो रहे हैं सेक्सुअल कमेंट

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक प्रफेसर को इंस्टाग्राम पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक अकाउंट से लगातार उन्हें अश्लील मेसेज किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, उनकी अलग-अलग पोस्ट पर अभद्र टिप्पणियां तक की जा रही हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रफेसर के बयान पर ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की साइबर पुलिस ने आईपीसी की धारा 500 व 509 के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।

35 वर्षीय पूजा (बदला हुआ नाम) पांडव नगर इलाके में रहती हैं। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में बतौर असिस्टेंट प्रफेसर कार्यरत हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है, जिस पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। उनके प्लैटफॉर्म पर 35 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं, जिनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स हैं। पुलिस सूत्र ने बताया कि प्रफेसर को 12 जून से एक अज्ञात आईडी से अश्लील मेसेज आने शुरू हुए थे। बात यहीं तक नहीं रही, उस आईडी से पूजा की पोस्ट पर गंदी टिप्पणियां की जाने लगीं। पूजा के नाम के साथ गालियां तक लिखनी शुरू कर दीं। जिसके बाद इन तमाम स्क्रीनशॉट के साथ पूजा ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। साथ ही मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले को जल्दी से जल्दी पकड़ने की गुहार लगाई। इस शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज किया है।

क्या है आईपीसी 500 व 509
पुलिसकर्मी ने बताया कि आईपीसी की धारा 500 का इस्तेमाल पुलिस मानहानि करने पर करती है। मानहानि करने वाले को 2 साल तक की जेल या आर्थिक दंड या दोनों से भी दंडित किया जा सकता है। जबकि 509 का इस्तेमाल स्त्री की लज्जा को ठेस पहुंचाने वाले के खिलाफ किया जाता है। इस धारा में 3 साल तक की जेल या जुर्माना या दोनों सजा देने का प्रावधान है।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...