11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयहिमाचल प्रदेश में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता

हिमाचल प्रदेश में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता

Published on

नई दिल्ली,

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मंडी जिले में बुधवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिसके बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर दौड़ पड़े. फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप रात 9 बजकर 21 मिनट पर आया. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है. भूकंप का केंद्र मंडी से 27 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई में था.

बता दें कि इससे पहले आज बुधवार सुबह ही अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. ये झटके सुबह करीब 09:55 पर आए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.7 थी. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अरुणाचल के बसर से 55 किलोमीटर दूर 10 किमी गहराई में था.

इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 थी. भूकंप का केंद्र धरती से 5 किलोमीटर नीचे थे. भूकंप की तीव्रता काफी कम थी. ऐसे में किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई.

गौरतलब है कि 12 नवंबर को दिल्ली-NCR और उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. भूकंप आने के बाद लोग घर और दफ्तरों से बाहर आ गए थे. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बिजनौर में भूकंप के झटके लगे थे. इससे पहले 9 नवंबर को भूकंप आया था. तब भारत, चीन और नेपाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इनकी तीव्रता 6.3 थी. भारत में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 7 राज्यों में भूकंप आया था. वहीं, नेपाल में भूकंप से सबसे ज्यादा तबाही की खबरें सामने आई थीं. भूकंप से न सिर्फ कई घर तबाह हो गए थे, बल्कि 6 लोगों की मौत हो गई थी.

Latest articles

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

More like this

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...