17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराष्ट्रीयपूर्वी लद्दाख विवाद : भारत, चीन ने संघर्ष के शेष इलाकों से...

पूर्वी लद्दाख विवाद : भारत, चीन ने संघर्ष के शेष इलाकों से पीछे हटने के प्रस्तावों पर चर्चा की

Published on

नई दिल्ली

भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर टकराव वाले बाकी के इलाकों से पीछे हटने के प्रस्तावों पर ‘खुले और रचनात्मक’ तरीके से चर्चा की और जल्द ही किसी तीरीख पर अगले दौर की सैन्य स्तर की बातचीत करने पर सहमति जताई। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने बीजिंग में भारत-चीन सीमा मामलों पर विचार-विमर्श और समन्वय के कार्यकारी तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की आमने-सामने की बैठक में इन प्रस्तावों पर चर्चा की।

मंत्रालय ने कहा, ‘दोनों पक्षों ने पश्चिमी सेक्टर में भारत-चीन सीमा क्षेत्रों वास्तविक नियंत्रण रेखा पर स्थिति की समीक्षा की और शेष क्षेत्रों से पीछे हटने के प्रस्तावों पर खुले और रचनात्मक तरीके से चर्चा की जिससे इस सेक्टर में एलएसी पर शांति एवं अमन बहाल किया जा सके और द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के लिए माहौल कायम किया जा सके।’बयान के अनुसार, वर्तमान समझौते और प्रोटोकॉल के तहत इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए दोनों पक्षों ने जल्द ही किसी तिथि को अगले (18वें) चरण की वरिष्ठ सैन्य कमांडर स्तर की वार्ता आयोजित करने पर सहमति जाहिर की।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने सैन्य और राजनयिक माध्यमों से चर्चा जारी रखने पर सहमति जताई। इसमें कहा गया है कि 26वें चरण की भारत चीन-सीमा मामलों पर विचार-विमर्श और समन्वय के कार्यकारी तंत्र की बैठक बीजिंग में 22 फरवरी 2023 को आमने सामने बैठकर हुई।इसमें भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) ने किया। चीनी पक्ष का नेतृत्व चीनी विदेश मंत्रालय में सीमा और समुद्री मामलों के विभाग के महानिदेशक ने किया।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...