18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयझूठ फैलाने की कोशिश हो रही.. चुनाव आयोग ने वोटर टर्नआउट पर...

झूठ फैलाने की कोशिश हो रही.. चुनाव आयोग ने वोटर टर्नआउट पर डेटा जारी कर रख दिए सबूत

Published on

नई दिल्ली:

चुनाव आयोग ने शनिवार को पिछले पांच फेज में हुए चुनाव के संबंध में फाइनल डाटा पेश किया। पिछले पांच चरण में हुए चुनाव में किन लोकसभा क्षेत्र में कितने फीसदी लोगों ने वोट डाले उसका डेटा जारी किया गया है। इस दौरान चुनाव आयोग ने कहा कि वोट फीसदी के बारे में गुमराह करने वाले कुछ नैरेटिव फैलाए गए हैं। चुनाव आयोग ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि वोट पोलिंग फीसदी (नंबर) में किसी भी तरह से कोई भी बदलाव संभव नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता एडीआर की उस अर्जी पर निर्देश देने से इनकार कर दिया था जिसमें याचिकाकर्ता ने कहा था कि चुनाव में हुई वोटिंग का फाइनल डाटा पब्लिक किया जाए और पोलिंग स्टेशन वाइज डेटा को पब्लिक किया जाए। सुप्रीम कोर्ट के शुक्रवार के आदेश के एक दिन बाद शनिवार को चुनाव आयोग ने पिछले पांच फेज के चुनाव का लोकसभा क्षेत्रवार डेटा रिलीज किया गया।

‘वोटिंग का नंबर किसी हाल में नहीं बदल सकता’
आयोग ने कहा कि उसने फैसला किया है कि वह वोटिंग फीसदी के डेटा को और व्यापक तौर पर पब्लिक किया जाएगा और इस तरह चुनाव आयोग ने पिछले पांच फेज के वोटिंग का डेटा लोकसभा क्षेत्रवार जारी करने का फैसला किया है। इसके तहत प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र जहां पांच फेज में चुनाव हुए हैं उसमें कुल जितनी वोटिंग हुई है उसका नंबर और उसका फीसदी सार्वजनिक कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि प्रक्रिया बेहद पारदर्शी है और इसमें कोई भी विषमताएं नहीं है। सभी कैंडिडेट के अथॉराइज्ड एजेंट को पोलिंग बूथ वाइज 17सी फॉर्म दिया जा रहा है। देश भर में कुल 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन है। फॉर्म 17 सी में जो वोटिंग का नंबर है वह किसी भी हाल में नहीं बदल सकता है और यह डेटा कैंडिडेट के पास होता है। कैंडिडेट और उनके एजेंट को यह फॉर्म 17 सी मतगणना केंद्र पर ले जाने की इजाजत होती है।

‘चुनावी प्रक्रिया को गुमराह करने का पैटर्न बन गया है’
चुनाव आयोग ने कहा है कि पांच फेज का लोकसभा क्षेत्रवार डेटा पब्लिक कर दिया गया है। साथ ही कहा कि एक पैटर्न बन गया है कि हमेशा चुनावी प्रक्रिया के बारे में एक गुमराह करने वाली बातें फैलाई जाती रही है। जो वोटिंग हुई है उसके नंबर में किसी तरह का कोई बदलाव संभव ही नहीं है। चुनाव आयोग ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में ऑर्डर किया है उसके बाद आयोग अपने को ज्यादा मजबूत महसूस कर रहा है और उसकी जिम्मेदारी लोकतांत्रित चुनावी प्रक्रिया में और भी बढ़ जाती है।

चुनाव आयोग द्वारा पांच फेज का वोटिंग फीसदी का डेटा जारी
फेज 1 : 66.14 फीसदी
फेज 2: 66.71 फीसदी
फेज3 : 65.68 फीसदी
फेज4 : 69.16 फीसदी
फेज5 : 62.20 फीसदी

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...