12.3 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराष्ट्रीयगुजरात-हिमाचल में चुनावी हलचल तेज, तारीखों का जल्द हो सकता है ऐलान

गुजरात-हिमाचल में चुनावी हलचल तेज, तारीखों का जल्द हो सकता है ऐलान

Published on

नई दिल्ली,

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान इसी महीने दिवाली से पहले हो सकता है. निर्वाचन आयोग 15 अक्टूबर तक दोनों राज्यों में चुनाव की तारीखें घोषित कर सकता है. दोनों ही राज्यों में बीजेपी सत्तासीन है, जबकि मुख्य विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस है. वहीं आम आदमी पार्टी दोनों ही राज्यों में टक्कर देने की कोशिश कर रही है. इन राज्यों में नवंबर में मतदान हो सकते हैं.

आयोग ने लिया तैयारियों का जायजा
चुनाव को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग ने दोनों राज्यों का दौरा कर लिया है. आयोग अब बस चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप देने की तैयारियां कर रहा है. इसके लिए दोनों राज्यों में अनुकूल मौसम, स्कूलों की परीक्षाएं, स्थानीय त्यौहार उत्सव, खेती बाड़ी और अन्य कुछ आयोजनों पर आयोग की टीम का ध्यान है. ताकि चुनाव का कार्यक्रम ऐसा बने कि मतदाताओं और मतदान में जुटी सरकारी मशीनरी को कोई दिक्कत ना हो.

एक साथ होगी चुनाव की घोषणा?
आम तौर पर गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधान सभा चुनावों की घोषणा एक साथ ही होती है. इस बार उम्मीद थी कि जम्मू-कश्मीर के बदले हुए नक्शे और बढ़ी हुई सीटों पर चुनाव के चलते इन राज्यों के चुनाव का कार्यक्रम भी बदल जाएगा. अब हाल में ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने संकेत दिया था कि नवंबर में जम्मू-कश्मीर के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में भीषण सर्दी पड़ने की वजह से यहां विधानसभा चुनाव अगले साल मार्च तक टाले जा सकते हैं.

पिछली बार अलग-अलग आया था नोटिफिकेशन
पिछली बार यानी 2017 में इन दोनों राज्यों हिमाचल प्रदेश और गुजरात के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा पर गौर करें, तो काफी कुछ बदला नजर आता है. कई दशकों में पहली बार दोनों राज्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अलग-अलग दिन हुई थी. तब 13 दिन के अंतर पर चुनाव का ऐलान किया गया था. आयोग ने 12 अक्टूबर की सुबह दोपहर बाद प्रेस कांफ्रेंस करने की सूचना जारी की. उस दिन सिर्फ हिमाचल प्रदेश के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया गया. हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर 2017 को मतदान की घोषणा की गई. जबकि मतगणना की तारीख करीब 40 दिन बाद यानी 18 दिसंबर को रखी गई.

इस घोषणा के 13 दिन बाद 25 अक्टूबर को गुजरात की 14वीं विधान सभा की 182 सीटों के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान किया गया. हिमाचल प्रदेश के चुनावों के लिए मतदान के ठीक एक महीने बाद यानी 9 और 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान हुआ. मतगणना 18 दिसंबर को दोनों राज्यों के चुनाव की साथ-साथ हुई.

 

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...