11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराष्ट्रीयएल्विश की मुश्किलें बढ़ीं, राहुल ने मानी रेव पार्टी की बात, क्लिप...

एल्विश की मुश्किलें बढ़ीं, राहुल ने मानी रेव पार्टी की बात, क्लिप में सांपों के लिए मोलभाव!

Published on

नई दिल्ली,

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों मुश्किलों में हैं. उन पर रेव पार्टी में सांप का जहर इस्तेमाल करने को लेकर FIR दर्ज कराई गई है. हालांकि एल्विश इन आरोपों से साफ इनकार कर रहे हैं, लेकिन अब उनकी मुश्किलें और भी बढ़ती दिखाई दे रही हैं. दो ऐसे ऑडियो क्लिप सामने आए हैं, जहां रेव पार्टी एजेंट राहुल यादव किसी से फोन पर बात कर रहा है. वो ऑडियो में जिस शख्स से बात कर रहा है, उस बातचीच में सांप के जहर, रेव पार्टी और एल्विश यादव का जिक्र बार बार किया जा रहा है.

ऑडियो में क्या है…
दरअसल, मेनका गांधी की एनजीओ पीपल्स फॉर एनिमल्स (PFA) ने सांपों की तस्करी करने वालों पर जाल बिछाया था. कई दिनों से राहुल यादव नाम के एक शख्स से पीएफए की टीम बातचीत कर रही थी. इसी बातचीत में पीएफए की टीम को सांप और सांप के जहर की तस्करी का सबूत मिला था. इस स्टिंग ऑपरेशन के दौरान राहुल ने कई बार एल्विश यादव की पार्टियों में जहर का इस्तेमाल होने का जिक्र किया.

पीएफए मेंबर ने जब एल्विश यादव की पार्टी का जिक्र किया तो राहुल ने कहा- वो प्रोग्राम तो मैंने किया था, लेकिन मैं बंदों को छोड़कर वापस आ गया था. वहां पर विदेशी ही थे सारे, वो किसी विदेशी की बर्थ डे पार्टी थी. दिल्ली के छतरपुर में वो पार्टी की गई थी. राहुल ने इसे रेव पार्टी बताया और दावा किया कि वो ऐसे प्रोग्राम करने विदेश तक जाता है. ये काम वो 15 साल से कर रहा है. ऑडियो में राहुल ने भी कहा कि उसके पास कई तरह के कोबरा सांप भी हैं और इस तरह की पार्टी नोएडा में भी होती हैं. राहुल के मुताबिक ये पार्टीज एल्विश यादव की थी.

एल्विश के यहां नहीं होती चेकिंग’
पीएफए ने एक और ऑडियो क्लिप पुलिस को दिया, जहां राहुल ने बताया कि कैसे एल्विश की पार्टीज में कोई चेकिंग नहीं की जाती है. राहुल ने कहा- दिल्ली में बहुत चेकिंग होती है, इसलिए थोड़ा संभल कर रहना होता है. हमारे पास हर तरह का सांप है. सबका जहर निकाल दिया है, खतरे की कोई बात नहीं है. हमारे पास अजगर, ब्लैक कोबरा, स्मॉल कोबरा, घोड़ा पछाड़ होगा, पदम नाग होगा. इसी के साथ राहुल ने बताया कि अब वो मोबाइल में फोटो लेकर नहीं घूमते, क्योंकि चेकिंग हो तो पकड़े जाते हैं. काफी पहरा है. दिल्ली में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट वाले, पुलिस वाले पकड़ कर ले जाते हैं.

इसके बाद PFA मेंबर ने पूझा- तुम जो एल्विस के यहां करते हो वहां कैसे ले जाते हो? राहुल ने बताया कि- वहां पर क्या है, उनका प्रोग्राम रहता है विदेशियों वाला, जो उनका एजेंट बुक करता है, उनकी हेडेक हमारी रहती है, उनका कॉन्टेक्ट भी तो कितना बड़ा है. एल्विश के वहां तो पुलिस वाले भी नहीं आते न, जब हम प्रोग्राम करने जाते हैं छतरपुर में, वहां सबको पता होता है की उनके फार्म हाउस में प्रोग्राम हो रहा है. लेकिन ज्यादा देर नहीं होता, सिर्फ आधा घंटा. उसके बाद सबसे पहले हमारी टीम को वो वहां से निकालते हैं. इन चीजों का रिस्क वो भी नहीं पालते.

मेनका की संस्था ने चलाया स्टिंग
राहुल फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है. उसने PFA की टीम को एक वीडियो भेजकर दावा किया था की उसके पास हर तरह के सांप हैं, जैसे ब्लैक कोबरा, अजगर. राहुल ने बातचीत में दावा किया था कि एल्विस के दिल्ली के छतरपुर फार्म हाउस में ये रेव पार्टी होती थी, जिसमें विदेशी लड़कियां भी मौजूद होती थीं. ऐसी पार्टियों में पुलिस भी जाने से बचती थी.

PFA मेनका गांधी की संस्था है, जो एनिमल वेल्फेयर के लिए काम करती है. इसी संस्था से जुड़े गौरव गुप्ता ने नोएडा पुलिस में FIR दर्ज कराई थी, जिसमें एल्विश यादव का नाम सामने आया. कई दिनों से ये स्टिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा था. मेनका के मुताबिक एल्विश यादव ही इस गिरोह का सरगना है. हालांकि एल्विश ने इस आरोप को झूठा करार देते हुए कहा कि ये सब फेक है. मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है.

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...