7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदुश्मन भी खा जाएगा गच्चा! एयरफोर्स की नए पैटर्न वाली कॉम्बैट यूनिफॉर्म...

दुश्मन भी खा जाएगा गच्चा! एयरफोर्स की नए पैटर्न वाली कॉम्बैट यूनिफॉर्म देख लीजिए

Published on

नई दिल्ली

भारतीय वायुसेना के 90वें स्थापना दिवस समारोह में 70 से ज्यादा सैन्य विमानों और हेलिकॉप्टरों के प्रदर्शन ने दर्शकों को जोश से भर दिया। चंडीगढ़ में आयोजित ‘एयर शो’ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि थीं। यह पहली वार्षिक वायुसेना दिवस परेड और ‘फ्लाई पास्ट’ है, जिसका आयोजन दिल्ली-NCR के बाहर किया गया। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। इस समारोह में वायुसेना ने जवानों के लिए अपनी नई लड़ाकू वर्दी भी लॉन्च कर दी। इसकी तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसमें एयरफोर्स के जवान नई कॉम्बैट वर्दी में दिखाई दे रहे हैं। चंडीगढ़ में परेड के दौरान सात IAF जवान नए कॉम्बैट यूनिफॉर्म में दिखाई दिए। भारतीय वायुसेना में पहली बार कॉम्बैट टीशर्ट भी जारी की गई है।

वर्दी की खासियत भी जान लीजिए
भविष्य में एयरफोर्स के जवान किसी भी ऑपरेशन में इसी वर्दी में नजर आएंगे। खास बात यह है कि नई वर्दी न केवल हल्की है बल्कि इसका कलर ऐसा डिजाइन किया गया है कि बर्फीले इलाकों, पहाड़ों और रेगिस्तान में दुश्मनों को चकमा दे सकती है। यह सभी मौसम के लिए अनुकूल बनाई गई है। मेड इन इंडिया इस वर्दी का पैटर्न भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन एरिया को ध्यान में रखकर बनाया गया है। नए पैटर्न की बूट, टीशर्ट बेल्ट, कैप और पगड़ी भी आ गई है।

सुखना झील के ऊपर विमानों ने करतब दिखाए। इससे पहले एयरफोर्स स्टेशन में वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी की उपस्थिति में एक पारंपरिक परेड का आयोजन किया गया। चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने वायुसेना के अधिकारियों के लिए एक हथियार प्रणाली शाखा बनाने को मंजूरी दी है, जो उड़ान प्रशिक्षण में करीब 3,400 करोड़ रुपये की बचत करेगा। हाल में वायुसेना में शामिल किए गए हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड ने भी तीन विमानों की संरचना में आसमान में अपना शौर्य दिखाया।

हल्के लड़ाकू विमान तेजस के साथ-साथ सुखोई, जगुआर, राफेल, आईएल-76, सी-130जे और हॉक भी फ्लाई पास्ट का हिस्सा थे। अत्याधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर ध्रुव, चिनूक, अपाचे और एमआई-17 ने भी हिस्सा लिया। रक्षा मंत्री ने दिन में एक ट्वीट में कहा, ‘वायुसेना के सभी शूरवीरों एवं उनके परिवार को वायुसेना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं। वायुसेना अपने शौर्य एवं पराक्रम को लेकर जानी जाती है। भारत को वायुसेना के कर्मियों पर गर्व है।’

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...