18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयफुटबॉल के 26 स्टेडियम के बराबर, सिडनी के ऑपेरा से भी बड़ा,...

फुटबॉल के 26 स्टेडियम के बराबर, सिडनी के ऑपेरा से भी बड़ा, कितने में बना है भारत मंडपम?

Published on

नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में जी20 समिट (G20 Summit) का आगाज अब होने ही वाला है। 9 से 10 सिंतबर के बीच दिल्ली में जी20 सम्मेलन होने जा रहा है। जी-20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों का भारत आना शुरू हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक, ऑस्ट्रेलिया के पीएम समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंच गए हैं। जी-20 समिट में करीब 1000 प्रतिनिधि हिस्सा लेने वाले हैं। दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम (Bharat Mandapam) इन मेहमानों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। यहीं जी20 समिट होनी है।

सिडनी के ऑपेरा से भी बड़ा
सरकार ने हाल ही में प्रगित मैदान में बने इंटरनेशनल एग्जिबिशन कम कन्वेंशन सेंटर का शानदार रिनोवेशन किया है। इसे भारत मंडपम नाम दिया गया है। भारत मंडपम देश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर है। यह सिडनी के ऑपेरा से भी बड़ा है। जुलाई में पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन किया था। भारत मंडपम के आर्किटेक्ट संजय सिंह के अनुसार इसे दिल्ली की खिड़की के रूप में डिजाइन किया गया है।

कितनी आई है लागत
सरकार ने भारत मंडपम के निर्माण और इसके सौंदर्यीकरण में 2,700 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। जबकि जी20 समिट को देखते हुए नई दिल्ली के सौंदर्यीकरण में 4,604 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं। जी20 समिट जैसे भारी-भरकम इवेंट का आयोजन काफी महंगा होता है। इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने से लेकर, आवभगत और शहर के सौंदर्यीकरण तक, भारी-भरकम खर्च हुआ है। सरकार इस समिट की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती थी। इवेंट भी उतना ही खास है। आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, यूके के पीएम ऋषि सुनक और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन जैसे प्रमुख नेता समिट का हिस्सा बन रहे हैं।

कितना बड़ा है भारत मंडपम
भारत मंडपम 123 एकड़ के छेत्रफल में फैला हुआ है। यानी फुटबॉल के 26 स्टेडियम के बराबर जगह। यहां करीब 10 हजार लोगों के बैठने की जगह है। पीएम मोदी का कहना था कि कन्वेंशन सेंटर भारतीय जड़ों से जुड़ी आधुनिक इमारत होनी चाहिए। उसी अनुसार भारत मंडपम के हर फ्लोर, हर रूम और परिसर में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई पड़ती है। भारत मंडपम में 7 नए एग्जिबिशन हॉल बनाए गए हैं। 7 ओपन एम्फीथिएटर हैं। यहां एक बार में 3 हजार लोग बैठ सकते हैं। इसके थर्ड फ्लोर पर एक बड़ा हॉल है, जहां 7 हजार लोग एक साथ बैठ सकते हैं।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...