20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीय'यदि मैं रोना शुरू कर दूं तो मुझे माफ करें', सुप्रीम कोर्ट...

‘यदि मैं रोना शुरू कर दूं तो मुझे माफ करें’, सुप्रीम कोर्ट के जज एमआर शाह हुए भावुक

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एमआर शाह की सोमवार को आखिरी बार बेंच पर बैठने के दौरान आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने अपने विदाई भाषण के दौरान राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ के एक गाने का जिक्र किया। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति शाह और न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा ने कहा जस्टिस शाह के साथ बेंच पर बैठना खुशी की बात थी। हमने कई आपराधिक मामले, जीएसटी पर नए कानून को संभाला और वह हमेशा चुनौती के लिए तैयार रहते थे।

न्यायमूर्ति शाह ने कहा मैं एक नारियल की तरह हूं यदि मैं रोना शुरू कर दूं तो कृपया मुझे माफ करें। सभी (बार के सदस्यों) का तहे दिल से धन्यवाद। जस्टिस शाह ने कहा कि मैं रिटायर व्यक्ति नहीं हूं। मैं एक नई पारी शुरू करूंगा और मैं इस पारी के लिए (ईश्वर से) अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं। इसके बाद उन्होंने राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ की कुछ पंक्तियां पढ़ीं, कल खेल में हम हो ना हों। गर्दिश में तारे रहेंगे सदा.., और फिर उनकी आंखों में आंसू आ गए।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि उन्होंने न्यायमूर्ति शाह को एक वकील और एक जज दोनों के रूप में देखा है और वह बहुत मेहनती व्यक्ति हैं और एक बहुत ही साहसी इंसान हैं जो नीचे नहीं झुकते, एक क्षमता जो अब गायब हो रही है। मेहता ने कहा, लेकिन लॉर्डशिप ने अपने परिवार के साथ गंभीर अन्याय किया है। आपने जितने फैसले लिखे हैं, वे इस बात की गवाही देते हैं कि आपके परिवार को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है और मुआवजे की बारी अब उनकी होगी।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...