10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली हवाई अड्डे पर लेकर जा रहे थे 88 हजार करोड़ के...

दिल्ली हवाई अड्डे पर लेकर जा रहे थे 88 हजार करोड़ के RBI के फर्जी दस्तावेज, पुलिस ने यूं किया अरेस्ट

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली हवाईअड्डे पर आरबीआई के फर्जी दस्तावेज ले जाने के आरोप में तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार को शाम 6:20 बजे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के घरेलू टर्मिनल पर सुरक्षा जांच के दौरान एक हैंड बैग में कुछ संदिग्ध तस्वीरें देखी गईं। इसके बाद फिजिकल जांच के दौरान सीआईएसएफ ने 88,000 करोड़ रुपये के फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। इन दस्तावेजों पर भारतीय प्रतीक चिह्न और आरबीआई लोगो और बॉन्ड पेपर वाले स्टिकर शामिल थे।

अधिकारी ने कहा कि राहुल दो सह-यात्रियों अब्दुल इरफान और अर्पुधराज के साथ एक अन्य विमान से चेन्नई जाने वाले थे। जब पूछताछ की गई तो यात्रियों ने सीआईएसएफ अधिकारी को बरामद दस्तावेजों के साथ जाने देने के लिए तीन लाख रुपये की रिश्वत की पेशकश भी की। अधिकारी ने कहा, ‘सहायक उप निरीक्षक हरि किशन ने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया, आरोपियों को पकड़ा और तुरंत मामले की सूचना सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों को दी।’ अधिकारी ने कहा कि बाद में मामले की जानकारी आयकर अधिकारियों को दी गई, जो मौके पर पहुंचे और पूछताछ के बाद उन्हें आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...