13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीय2023 की कोहरे के साथ विदाई, नए साल में बारिश और कड़ाके...

2023 की कोहरे के साथ विदाई, नए साल में बारिश और कड़ाके की ठंड, IMD ने बता दिया पूरे मौसम का हाल

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत इस समय घने कोहरे की चपेट में है। बुधवार को दिल्ली-एनसीआर सहित यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में कोहरे का असर काफी देर तक रहा। लोगों को सुबह उठते ही अपने सामने वाले का टावर या कहें घर तक नहीं दिख रहा था। सड़क पर हालत और खराब रही। एक्सप्रेस वे पर कम विजिबिलिटी के चलते कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं तो कुछ बाल-बाल बच गईं। दिल्ली की ओर आने वाली अधिकतर ट्रेनें लेट ही रहीं। मौसम विभाग की मानें तो कोहरे का यह कहर जाने वाला नहीं है। अगले दो दिनों तक पूरा उत्तर भारत कोहरे के आगोश में रहेगा। वहीं नए साल में बारिश के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर का अगले 7 दिन का हाल जानिए
दिल्ली-एनसीआर में भी अगले दो दिन यानी 28 और 29 दिसंबर को घना कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली में अबतक उस तरह की ठंड भी नहीं पड़ी है। दिल्ली मौसम विभाग की मानें तो 28 दिसंबर को सुबह की शुरुआत घने से बहुत घने कोहरे के साथ होगी। इसके अलावा आसमान साफ रहेगा। वहीं 29 दिसंबर को भी यही आलम रहने वाला है। 30 से 2 जनवरी के बीच कोहरे का असर थोड़ा कम हो सकता है। 28 से 2 जनवरी तक अधिकतम तापमान 22 तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक जा सकता है।

देश के बाकी राज्यों का हाल भी जान लीजिए
दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो अगले एक हफ्ते तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी पड़ने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा सहित कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसनम विभाग ने बताया कि नॉर्थ वेस्ट पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी यूपी में भी ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने नए साल में बारिश की संभावना से भी इंकार नहीं किया है। इसके बाद ठंड अपना दूसरा रूप दिखा सकती है। मतलब कड़ाके की ठंड पड़नी तय है।

सैटेलाइट इमेज से समझिए कोहरे का खेल
मौसम विभाग ने कोहरे को और बेहतर ढंग से समझने के लिए सैटेलाइट इमेज का उपयोग किया है। सैटेलाइट इमेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कोहरे की चादर (सफेद घेरे) पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई हिस्से देखे जा सकते हैं। वहीं आप बगल वाली तस्वीर में पश्चिम पंजाब, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में बहुत घने कोहरे की चादर देखी जा सकती है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...