11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयकिसानों के दिल्ली कूच पर लगा ब्रेक, SKM ने कहा- 29 फरवरी...

किसानों के दिल्ली कूच पर लगा ब्रेक, SKM ने कहा- 29 फरवरी को अब लेंगे फैसला

Published on

नई दिल्ली

किसान अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए दिल्ली कूच करने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके कारण शंभू बॉर्डर पर किसानों और हरियाणा पुलिस के बीच महासंग्राम छिड़ गया है। हालांकि बीते दो दिन से किसानों का दिल्ली चलो मार्च रूका हुआ था और शुक्रवार शाम को संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली कूच पर बड़ा ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि 29 फरवरी तक किसानों का ‘दिल्ली चलो मार्च’ स्थगित कर दिया गया है। किसान यूनियन नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि आंदोलन के आगे की रणनीति के लिए 29 फरवरी को घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही किसान नेता ने युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत पर एफआईआर की मांग की। बता दें कि बुधवार को ही किसान नेता स्वर्ण सिंह पंढेर ने दो दिनों के लिए दिल्ली मार्च को स्थगित किया था।

क्या है किसानों के आगे का प्लान
संयुक्त किसान मोर्चा ने भले ही किसानों के दिल्ली चलो मार्च को कुछ दिनों के लिए रोक दिया है। हालांकि इस बीच किसान अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। किसान नेता पंढेर ने कहा कि हमने अपने युवा किसान को खोया है। हमने फैसला किया है कि हम 24 फरवरी को कैंडल मार्च निकालेंगे। वहीं 25 फरवरी को शंभू और खिनौरी बॉर्डर पर हम सेमिनार करेंगे और डब्ल्यूटीओ का पुतला जलाएंगे। किसान नेता पंढेर ने आगे बताया कि 27 फरवरी को किसान यूनियनों के साथ बैठक करेंगे और फिर 29 फरवरी को हम अपने आगे के कदम की घोषणा करेंगे।

शुक्रवार किसानों ने मनाया ब्लैक फ्राइडे
हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाले खिनौरी बॉर्डर पर एक किसान आंदोलनकारी की मौत हो गई थी। जिसके कारण संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को ब्लैक फ्राइडे मनाया। इस दौरान एसकेएम की पॉलिटिकल व‍िंग ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य के गृह मंत्री अनिल विज के पुतले फूंक कर अपना गुस्सा जाहिर किया।

सरकार जल्द करेगी पांचवें दौर की बातचीत
किसान आंदोलन के दिल्ली मार्च से पहले से ही केंद्र सरकार के मंत्री और किसान नेता मीटिंग कर रहे हैं। अभी तक सरकार और किसानों के बीच चार बार मीटिंग हुई है। हालांकि सारी मीटिंग बेनतीजा रही। हालांकि सरकार अभी भी किसानों के साथ बैठकर मामले को सुलझाने की कोशिश में लगी हुई है। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच जल्द ही पांचवें दौर की बातचीत हो सकती है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...