10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीय‘किसान हार कर कभी वापस नहीं जाता’, राकेश टिकैत ने बताया अन्नदाताओं...

‘किसान हार कर कभी वापस नहीं जाता’, राकेश टिकैत ने बताया अन्नदाताओं को शांत करने का तरीका

Published on

नई दिल्ली

MSP पर जारी किसानों के प्रदर्शन के बीच राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। राकेश टिकैत ने कहा है कि गुरुवार को एसकेएम मीटिंग कर अपनी आगे की रणनीति तय करेगे। राकेश टिकैत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी ये संघर्ष चलेगा, बातचीत से समाधान होगा।उन्होंने आगे कहा कि इसका दर्द पूरे देश को है कि जिस तरह से हरियाणा उन किसानों के ऊपर बुलेट और गोलों का इस्तेमाल कर रहा है उसकी नाराजगी पूरे देश में है। इसी वजह से आज पूरे देश में हर जिले में कलेक्ट्रेट पर रोज प्रकट किया गया है।

राकेश टिकैत ने आगे कहा कि किसानों को शांत करने के लिए बातचीत ही रास्ता है और वापस जाने का रास्ता समाधान है। पहले बातचीत होगी तभी समाधान होगा। किसान वापस नहीं जाएगा। किसान पीछे नहीं हटेंगे। किसान हार कर वापस कभी नहीं जाता।SKM कल मीटिंग करेगा, उसमें हम अगला कदम तय करेंगे, अभी हम बाहर से उसका समर्थन करेंगे।

शिवराज ने साधा कांग्रेस पर निशाना
एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की सरकार कहां MSP दे रही है? कहां बोनस दे रही है? कांग्रेस की सरकार ने किसानों को तबाह और बर्बाद किया है। वह तो कोई भी ऐसी चीज हो जाए जिससे सरकार परेशान हो, उससे खुश होते रहते हैं…

शिवराज ने आगे कहा कि चाहे देश तबाह और बर्बाद हो जाए उससे उनको चिंता नहीं है। बीजेपी का नुकसान कैसे होगा, वह बस सिर्फ यह सोचते रहते हैं।देश में अमन चैन है और शांति है और एक नए भारत का उदय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है और चारों तरफ भारत की जय जय हो रही है यह देखकर वह परेशान है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...