19.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयद्वारका में चार 'बेजुबानों' के लिए फरिश्ता बने फायरकर्मी, बिल्डिंग में लगी...

द्वारका में चार ‘बेजुबानों’ के लिए फरिश्ता बने फायरकर्मी, बिल्डिंग में लगी आग से किया रेस्क्यू

Published on

नई दिल्ली:

फायर कर्मियों के लिए लोगों की जिंदगी बचाना जितना जरूर है उतना ही बेजुबानों की जान भी उनके लिए कीमती है। यह साबित कर दिया है द्वारका के फायरकर्मियों ने, जो द्वारका इलाके में एक अपार्टमेंट में दूसरे फ्लोर पर लगी आग की चपेट में आकर फ्लैट में फंस गए चार बिल्लियां और एक डॉग को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। फायरकर्मियों ने न केवल सूझबूझ से आग बुझाई,बल्कि साथ ही साथ फ्लैट में फंसे सभी बिल्लियों और डॉग को रेस्क्यू कर लिया।

शुक्रवार देर शाम लगी थी आग
फायर कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा कल देर शाम हुआ है। कंट्रोल रूम को 6:30 बजे जैसे ही मामले की सूचना मिली की द्वारका सेक्टर 6 के मयंक अपार्टमेंट में आग लग गई है। मौके पर द्वारका, जनकपुरी इत्यादि फायर स्टेशन से आग बुझाने वाली कई गाड़ियां भेजी गई। मौके पर द्वारका के स्टेशन ऑफीसर मुकुल भारद्वाज भी टीम के साथ पहुंचे। देखा कि आग सेकंड फ्लोर पर लगी हुई है। फ्लैट के ओनर ने बताया की अंदर चार बिल्लियां और डॉग फंसे हुए हैं।

सभी को सुरक्षित बाहर निकाला
​फायर कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया और साथ ही फ्लैट के अंदर फंसे सभी बिल्लियों और डॉग को सकुशल रेस्क्यू करके बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। आग ड्राइंग रूम में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। आग की यह घटना द्वारका सेक्टर 6 के मयंक अपार्टमेंट में हुई थी। फ्लैट के ओनर अमित वर्मा ने बताया की अचानक कैसे यह हादसा हो गया पता ही नहीं चला। फायर कर्मियों ने सूझबूझ से काम लिया और न केवल समय पर आग बुझा दी, बल्कि जो बिल्लियां और डॉग अंदर फंसे हुए थे उन्हें भी रेस्क्यू करके उनकी जान बचा दी।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...