8.2 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeराष्ट्रीयपहले पति को पेड़ से लटकाया और फिर... कातिल पत्नी का पहला...

पहले पति को पेड़ से लटकाया और फिर… कातिल पत्नी का पहला करवाचौथ

Published on

वो सज रही हैं, वो संवर रही हैं। बिंदी, चूड़ी, माला, गजरा और होठों पर लाली…वैसे तो करवाचौथ पर ऐसी तस्वीरें बेहद आम हैं, इस दिन हर महिला सजती-संवरती है। पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। करवाचौथ तो दिन ही सजने-संवरने, नाचने गाने और पति की लंबी उम्र के लिए पूजा-पाठ करने का माना जाता है, लेकिन हम जिनकी बात कर रहे हैं, वहां सजना-संवरना तो है, करवाचौथ भी है, लेकिन नहीं है तो बस पति।

जेल में चांद का दीदार
जिन महिलाओं की आज हम बात कर रहे हैं, वो जेल की कालकोठरी में बंद हैं। किसी ने 5 साल से सूरज की रौशनी को नहीं देखा तो कोई 10 साल से ताजी हवा के लिए तरस रही है। किसी ने पति का गला दबा दिया,तो किसी ने हथौड़े से पति के लिए मौत चुनी। सालों से जेल की जर्सी पहने नज़र आने वाली ये महिलाएं भी आज साड़ी में नज़र आएंगी। जी हां जेल में सजा काट रही ये महिलाएं आज करवाचौथ का व्रत रखेंगी।

पति नहीं फिर भी करवाचौथ
अब आप सोच रहे होंगे कि पति का ही कत्ल किया है तो फिर करवाचौथ की क्या ज़रूरत क्योंकि करवाचौथ के व्रत को तो पति की लंबी उम्र के लिए ही रखा जाता है। इससे कई पौराणिक कहानियां भी जुड़ी हैं। कहते हैं जब देवता दानवों से युद्ध में हार रहे थे तो उनकी पत्नियां अपने पति की जीत की कामना लेकर भगवान ब्रह्मा के पास पहुंचीं। ब्रह्मा ने देवातओं की पत्नियों से कार्तिक माह की चौथ का व्रत रखने और भगवान शिव और माता पार्वति की पूजा करने को कहा।कहते हैं इस व्रत के बाद देवताओं ने दानवों पर विजयी पाई और तभी से शुरू हुआ करवाचौथ का ये व्रत।

जेल में करवाचौथ सेलेब्रेशन
खैर ये तो पौराणिक कहानी है, लेकिन हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश की जेलों की जहां आज करवाचौथ के मौके पर खास इंतजाम किए गए हैं। यहां की ज्यादातर जेलों में बंद महिलाओं को व्रत रखने की अनुमति दी गई है। साथ ही महिलाओं को करवाचौथ का सभी सामान भी दिया जाएगा। सालों से इस जेल में बंद महिलाएं आज चांद का दीदार करेंगी और फिर उनके पति से भी उन्हें फोन पर वीडियो चैट करवाई जाएगी। इतना ही नहीं जेल में बंद इन महिलाओं के लिए विशेष खाने का भी इंतजाम होगा।

पति के कत्ल के बाद करवाचौथ
सबसे खास है गोरखपुर जेल का मामला… इस जेल में कुल 12 महिलाएं करवाचौथ का व्रत कर रही हैं। जिनमें से दो महिलाएं ऐसी है जो अपने पति के कत्ल के आरोप में यहां सजा काट रही हैं। ये दोनों महिलाएं भी आज सुबह से ही व्रत की तैयारियों में जुट गई हैं। दरअसल ये महिलाएं अपने प्रेमी के लिए व्रत रख रहीं है, उस प्रेमी के लिए जिसके प्यार में पड़कर इन्होंने अपने पति का कत्ल किया।

प्रेमी के लिए रखा व्रत
इनमें से एक महिला ने तो अपने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारने की ऐसी साजिश रची कि जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इस महिला ने पहले रात में अपने पति का गला दबाकर मारा डाला और उसके बाद अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति के शव को शराब की भट्टी के पास ले गई और वहां मौजूद पेड़ से शव को लटका दिया। पति की हत्या को इस महिला ने सुसाइड बताने की कोशिश की, लेकिन जब हकीकत सामने आई तो महिला और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस महिला का प्रेमी भी इसी जेल में बंद है।

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this