22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराष्ट्रीयमिलिट्री स्पेशल ट्रेन में होगी फ्लेमलेस कुकिंग, मदुरै हादसे के बाद सेना...

मिलिट्री स्पेशल ट्रेन में होगी फ्लेमलेस कुकिंग, मदुरै हादसे के बाद सेना कर रही कई विकल्पों पर विचार

Published on

नई दिल्ली

मिलिट्री स्पेशल ट्रेन में रसोई गैस सिलेंडर की जगह इंडक्शन स्टोव के इस्तेमाल पर विचार किया जा रहा है जिससे मिलिट्री स्पेशल ट्रेन में फ्लेमलेस कुकिंग होगी। हाल ही में मदुरै में रेलवे कोच में गैस सिलेंडर से आग हादसे के बाद रेलवे ने सुरक्षा को लेकर अडवाइजरी भी जारी की थी।

पिछले महीने तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के प्राइवेट कोच में आग लग गई थी। इसमें चाय बनाने के लिए अवैध तरीके से रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल हो रहा था। सिलेंडर में ब्लास्ट होने की वजह से कोच में आग लगी जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई। हर महीने करीब 30 से 40 तक मिलिट्री स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाती हैं। ये भारतीय सेना के सैनिकों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए इस्तेमाल होती हैं। अगर सेना की किसी यूनिट को एक्सरसाइज के लिए कहीं जाना है या फिर यूनिट को एक जगह से दूसरी जगह तैनाती दी गई है तो मूवमेंट के लिए मिलिट्री स्पेशल ट्रेन का इस्तेमाल होता है। क्योंकि ये ट्रेन काफी लंबी दूरी तय करती हैं इसलिए ट्रेन में ही खाना भी पकाया जाता है और इसके लिए रसाई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है।

सेना के अधिकारियों के मुताबिक सेना ट्रेन में कुकिंग कम करने के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रही है। इसमें IRCTC से खाना सप्लाई करवाना भी एक ऑप्शन है। इसके ट्रायल भी शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही कुकिंग को फ्लेमलेस कुकिंग (बिना आग के) में शिफ्ट करने की कोशिश भी की जा रही है। तब रसोई गैस सिलेंडर के इस्तेमाल की जगह इंडक्शन स्टोव का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए कोच फैक्ट्री और रेलवे बोर्ड से बात की जा रही है। ये बातचीत अडवांस स्टेज में हैं। भारतीय सेना रेलवे की टेक्निकल टीम से कंसल्टेशन कर जल्दी ही इसके ट्रायल शुरू करेगी।

सेना के मुताबिक मिलिट्री स्पेशल ट्रेन में पहले से ही सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अभी भी सुरक्षित तरीके से गैस सिलेंडर इस्तेमाल हो इसलिए स्पेशली डिजाइंड कोच में ही इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसमें फ्लेम (आग) से काफी दूरी पर गैस सिलेंडर होता है। साथ ही मिलिट्री स्पेशल ट्रेन में फायर फाइटिंग इक्विपमेंट भी मौजूद रहते हैं। वेंटिलेशन का पूरा ख्याल रखा जाता है और सभी नियम सख्ती से लागू हों इसके लिए फायर सेफ्टी ऑफिसर भी नॉमिनेट किया जाता है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...