14.3 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के हाई प्रोफाइल इलाके में क्लब के बाहर खड़ी महिला और...

दिल्ली के हाई प्रोफाइल इलाके में क्लब के बाहर खड़ी महिला और लड़की से गैंगरेप, पांच आरोपी गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के हाई प्रोफाइल इलाके डिफेंस कॉलोनी में एक क्लब के बाहर खड़ी 17 वर्षीय लड़की और महिला (22) से गैंगरेप की वारदात सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. ये घटना शनिवार की आधी रात की है. इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब पेट में दर्द होने के बाद पीड़ित लड़की इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल पहुंची. वहां अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित किया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान शिवम परछा, अमन पाल, आशीष उर्फ ​​अंशुमान, अमर मेहरा और अभिषेक उर्फ ​​ईशू के रूप में हुई है. वे दक्षिण दिल्ली में ड्राइवर और सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं. नाबालिग लड़की के पिता बढ़ई का काम करते हैं, जबकि उसकी मौसी का पति दक्षिण दिल्ली में फूड डिलीवरी एग्जीक्यूटिव का काम करता है. शनिवार की रात वे डिफेंस कॉलोनी के एक क्लब में गईं.

वहां लड़की की कम उम्र होने के कारण क्लब में घुसने नहीं दिया गया. वे दोनों आधी रात को क्लब के पास खड़ी थीं, तभी आरोपी मारुति स्विफ्ट डिजायर कार में आए और उन्हें मालवीय नगर के दूसरे क्लब में ले जाने की बात कहने लगे. दोनों कार में बैठने के लिए तैयार हो गईं. इसके बाद आरोपी उन्हें मालवीय नगर के किसी क्लब में ले जाने की बजाए गुरुग्राम लेकर चले गए. वहां उन्हें शराब के साथ कोल्ड ड्रिंक पिलाई.

जब नाबालिग लड़की और उसकी मौसी नशे में आ गईं, तो वे उन्हें लेकर एक घर में गए. वहां उनके साथ सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद उन्हें आश्रम इलाके के पास छोड़कर फरार हो गए. अगली सुबह जब लड़की को पेट में दर्द हुआ, तो वे सफदरजंग अस्पताल गईं, जहां उसे भर्ती कराया गया. डॉक्टर ने जांच के बाद पाया कि लड़की का बलात्कार हुआ है. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) (बलात्कार के लिए सजा) और 70(1) (सामूहिक बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत केस दर्ज किया. पुलिस ने इस मामले की जांच के दौरान सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस वारदात में इस्तेमाल वाहन भी जब्त कर लिया गया है.

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

बीएचईएल महारत्न कंपनी में जीएम से ईडी प्रमोशन इंटरव्यू 10 दिसंबर को

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी ने जीएम से ईडी प्रमोशन के...

रेश सोनपुरे “अजनबी” को राष्ट्रीय कल्चुरी कवि परिषद, प्रयागराज द्वारा “साहित्य रत्न–2025” सम्मान

प्रयागराज।राष्ट्रीय कल्चुरी कवि परिषद, प्रयागराज द्वारा मुट्ठीगंज स्थित जायसवाल धर्मशाला में विराट कवि सम्मेलन...

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बारातियों से भरी कार खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत

उत्तराखंड ।उत्तराखंड में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बारातियों से...