9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकेंद्रीय विद्यालय के वॉशरूम में छात्रा से गैंगरेप, दर्ज हुआ मुकदमा

केंद्रीय विद्यालय के वॉशरूम में छात्रा से गैंगरेप, दर्ज हुआ मुकदमा

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में केंद्रीय विद्यालय के वॉशरूम में 11 साल की छात्रा से वहीं के दो सीनियर छात्रों ने कथितरूप से गैंगरेप किया था. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस के साथ ही प्रिंसिपल को नोटिस भेजा है. उधर, केंद्रीय विद्यालय संगठन के रीजनल ऑफिस ने भी मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.

महिला आयोग के द्वारा मामला उठाए जाने के बाद पीड़िता मंगलवार को पुलिस के पास गई थी. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में मंगलवार को पीड़िता ने जानकारी दी थी और तुरंत ही केस दर्ज कर लिया गया. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले में विस्तृत जांच की जा रही है. पीड़िता के बयान के आधार पर टीचिंग स्टाफ और संदिग्ध छात्रों से पूछताछ की जा रही है.

11वीं-12वीं में पढ़ने वाले छात्रों ने किया रेप
11 साल की एक बच्ची ने आरोप लगाया है कि जुलाई 2022 में वह केंद्रीय विद्यालय में अपनी कक्षा में जा रही थी. तभी वह दो लड़कों से टकरा गई, जो उसी स्कूल के छात्र थे और 11वीं-12वीं में पढ़ते थे. उसने बताया कि उसने लड़कों से माफी मांगी, लेकिन वे उसे गाली देने लगे और उसे शौचालय के अंदर ले गए. वहां दरवाजा अंदर से बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया.

छात्रा ने बताया कि जब उसने एक शिक्षक को घटना की जानकारी दी, तो उसे बताया गया कि लड़कों को निकाल दिया गया है और मामले को कथिततौर पर दबाने की कोशिश की गई.

स्वाति मालीवाल ने भेजा पुलिस और प्रिंसिपल को नोटिस
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस और स्कूल की प्रिंसिपल को नोटिस जारी किया है. उन्होने मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है. आयोग ने दिल्ली पुलिस से मामले में की गई एफआईआर की प्रति और गिरफ्तारी की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है. आयोग ने दिल्ली पुलिस और स्कूल से कथित रूप से दिल्ली पुलिस को मामले की रिपोर्ट नहीं करने के लिए स्कूल के शिक्षक अथवा किसी अन्य स्टाफ के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी देने को भी कहा है.

राजधानी में बच्चों के लिए स्कूल भी असुरक्षित हैं- स्वाती मालीवाल
आयोग ने स्कूल के प्रधानाध्यापक से यह बताने को कहा है कि स्कूल अधिकारियों को इस मामले के बारे में कब पता चला. इसके बाद उनके द्वारा क्या कार्रवाई की गई? आयोग ने स्कूल से मामले में की गई जांच रिपोर्ट की एक प्रति प्रस्तुत करने को भी कहा है.

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, “हमारे सामने दिल्ली के एक स्कूल के अंदर 11 साल की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार का एक बहुत ही गंभीर मामला मिला है. लड़की का आरोप है कि उसकी स्कूल टीचर ने मामले को दबाने की कोशिश की. यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजधानी में स्कूल भी बच्चों के लिए असुरक्षित हैं. मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही इस मुद्दे पर स्कूल अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए.”

केंद्रीय विद्यालय संगठन ने भी दिए जांच के आदेश
केंद्रीय विद्यालय संगठन के अधिकारियों ने कहा कि पीड़िता या उसके माता-पिता ने मामले की जानकारी स्कूल के प्रिंसिपल को नहीं दी थी. यह मामला पुलिस की जांच शुरू होने के बाद उनकी जानकारी में आया है. घटना के बाद हुई पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग में भी इस मामले को पीड़िता या उसके माता-पिता ने नहीं उठाया था. अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में वे दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में उनका सहयोग कर रहे हैं. गौरतलब है कि शिक्षा मंत्रालय के अधीन केवीएस एक स्वायत्त संस्था है. देश के 25 क्षेत्रों में इसके 1200 से ज्यादा स्कूल हैं.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...