14.3 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराष्ट्रीयदिवाली के अगले दिन LAC से आई गुड न्यूज, सैनिकों के हटने...

दिवाली के अगले दिन LAC से आई गुड न्यूज, सैनिकों के हटने के बाद भारतीय सेना ने डेमचोक में फिर शुरू की गश्त

Published on

नई दिल्ली

पूर्वी लद्दाख के गतिरोध वाले दो बिंदुओं देपसांग और डेमचोक में सैनिकों की वापिसी हो गई है और आज भारतीय सेना ने डेमचोक में गश्त शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही देपसांप में भी गश्त शुरू होने की उम्मीद है।सेना के सूत्रों ने बुधवार को बताया था कि भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते के बाद पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गतिरोध वाले दो स्थानों-डेमचोक और देपसांग में सैनिकों की वापसी पूरी हो गई है और जल्द ही इन जगहों पर गश्त शुरू कर दी जाएगी। जिसके बाद गुरुवार को दिवाली के मौके पर LAC पर कई सीमाओं पर दोनों पक्षों के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ।

आगे बढ़ाया जाएगा गश्त का दायरा
बता दें कि भारत और चीन के सैनिकों ने टकराव वाले दो जगहों से पीछे हट गए हैं। यह कदम मिठाइयों के आदान-प्रदान से एक दिन पहले उठाया गया। इन दोनों देशों के रिश्तों में एक अच्छी शुरुआत माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि आगे चलकर गश्त का दायरा और स्तर अप्रैल 2020 से पहले जैसा हो सकता है। यह दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। इससे उम्मीद है कि दोनों देशों के रिश्ते बेहतर होंगे।

भारत-चीन के बीच क्या हुआ समझौता?
भारत और चीन के बीच डेमचोक और देपसांग में नया समझौता हुआ है। इस समझौते के तहत, दोनों देशों के सैनिक अप्रैल 2020 से पहले वाली जगहों पर वापस लौट जाएंगे। यह समझौता केवल डेमचोक और देपसांग के लिए ही है, बाकी जगहों पर नहीं। दोनों पक्षों के सैनिक अप्रैल 2020 से पहले की स्थिति में वापस आ जाएंगे और वे उन क्षेत्रों में गश्त करेंगे जहां उन्होंने अप्रैल 2020 तक गश्त की थी।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

बीएचईएल महारत्न कंपनी में जीएम से ईडी प्रमोशन इंटरव्यू 10 दिसंबर को

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी ने जीएम से ईडी प्रमोशन के...

रेश सोनपुरे “अजनबी” को राष्ट्रीय कल्चुरी कवि परिषद, प्रयागराज द्वारा “साहित्य रत्न–2025” सम्मान

प्रयागराज।राष्ट्रीय कल्चुरी कवि परिषद, प्रयागराज द्वारा मुट्ठीगंज स्थित जायसवाल धर्मशाला में विराट कवि सम्मेलन...

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: बारातियों से भरी कार खाई में गिरी, 5 लोगों की मौत

उत्तराखंड ।उत्तराखंड में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बारातियों से...