11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सरकार अलर्ट, हाई लेवल मीटिंग में...

कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर सरकार अलर्ट, हाई लेवल मीटिंग में पीएम के प्रधान सचिव ने राज्‍यों को दी यह सलाह

Published on

नई दिल्ली

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के नए स्वरूपों का पता चला है। इसे देखते हुए केंद्र ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें राज्यों से वायरस के नमूनों का संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण बढ़ाने और नए स्वरूपों पर करीबी नजर रखने को कहा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी के मिश्रा ने विचार-विमर्श के बाद कहा कि देश में कोविड की स्थिति स्थिर बनी हुई है। सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियां तैयार हैं। लेकिन इस बात की जरूरत कायम है कि राज्य इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (आईएलआई) और श्वसन संक्रमण (एसएआरआई) के मामलों पर नजर बनाए रखें। उन्होंने जीनोम अनुक्रमण में तेजी लाने और नए स्वरूपों पर कड़ी नजर रखते हुए कोविड-19 की जांच के लिए पर्याप्त नमूने भेजने पर भी जोर दिया।

स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने कोविड-19 की वैश्विक स्थिति का अवलोकन पेश किया जिसमें सार्स-सीओवी-2 के नए स्वरूपों का जिक्र भी शामिल था। वायरस के नए स्वरूपों में बीए.2.86 (पिरोला) और ईजी.5 (एरिस) शामिल हैं, जो विश्व स्तर पर सामने आए हैं।बयान में कहा गया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, एरिस 50 से अधिक देशों में सामने आया है जबकि पिरोला चार देशों में मिला है।

इस बात को रेखांकित किया गया कि पिछले सात दिन में वैश्विक स्तर पर कोविड के कुल 2,96,219 नए मामले सामने आए, वहीं भारत में इस दौरान केवल 223 नए मामले सामने आए।उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन वैश्विक और राष्ट्रीय कोविड स्थिति, नए स्वरूपों और लोगों के स्वास्थ्य पर उनके प्रभाव की समीक्षा करने के लिए किया गया था। बैठक में नीति आयोग के सदस्य विनोद पॉल; कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में सलाहकार अमित खरे; भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक राजीव बहल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...