19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से आ गई है हाइफनेशन...

क्या भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से आ गई है हाइफनेशन की थ्योरी? समझिए क्या होती है ये

Published on

नई दिल्ली

क्या भारत दक्षिण एशिया में पाकिस्तान के मद्देनजर उसी हाइफनेशन के सिद्धांत में फंस गया है जिससे निकलने में उसे कई साल लगे ? ये सवाल इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि पिछले दिनों जब भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव दिख रहा था। उसके खात्मे के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अपने एक्स पोस्ट में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया। उसमें भारत और पाकिस्तान को डी -हाइफनेट नहीं किया यानि हर बात में दोनों देशों को कई स्तरों पर एक जैसा ही मापा जा रहा है।

बता दें कि डिप्लोमेसी की भाषा में पश्चिम जिस तरह से भारत और पाकिस्तान को एक तरह से देखता रहा है, उसे हाइफनेशन का नाम दिया गया है। भारत ‘हाइफनेशन’ के इस सिद्धांत को नहीं मानता। इसके पीछे कई वजहें हैं। बात चाहे लोकतांत्रिक मूल्यों की हो या फिर इकोनॉमी की । भारत की अपनी अलग हैसियत है। दूसरा पाकिस्तान आतंकवाद को स्पॉन्सर करने वाला देश है। खासतौर से सीमा पार आतंकवाद के मामले पर भारत पीड़ित रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति की भाषा पर हो रही हैरानी
ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति की इस तरह की भाषा पर अचरज होना स्वाभाविक है। कई जानकार कहते हैं कि दशकों तक भारत को पश्चिम के इस हाइफनेशन के नजरिए से संघर्ष करना पड़ा और डी हाइफनेट में उसने कामयाबी भी पाई। लेकिन अब उसकी स्थिति पहले जैसी हो गई है। रणनीतिक मामलों के जानकार यूनाइटेड सर्विस इंस्टीटूशन ऑफ इंडिया (यूएसआई) के निदेशक मेजर जनरल बीके शर्मा कहते हैं कि ट्रंप की वजह से भारत को असहजता का सामना तो करना पड़ा। उन्होंने दोनों देशों को एक ही तराजू पर रख दिया है। हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक सवाल के जवाब में दोनों देशों को हाइफ नेट किए जाने की बात नहीं स्वीकारी। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है दुनिया भर ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का समर्थन किया है। भारत के नजरिए को समझा गया है।

हाइफनेशन की नीति से ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं
कुछ जानकार मानते हैं कि भारतीय विदेश नीति और डिप्लोमेसी को ट्रंप के हाइफनेशन की नीति से ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं हैं। अंतर्राष्ट्रीय मामलों की जानकार इंद्राणी बनर्जी कहती हैं कि ये सही है कि भारत खुद पाकिस्तान के आतंकवाद का पीड़ित रहा है और हम कई सालों से ये नजरिया पाकिस्तान को दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ये इतना आसान नहीं, हालांकि पश्चिम कई सालों में कई देश भी खुद आतंकवाद से पीड़ित होने के बाद इस नजरिए को समझने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में ट्रंप के हालिया ट्वीट को लेकर हमें ज्यादा तवज्जो नहीं देनी चाहिए। क्योंकि ऐसा नहीं हुआ है कि पश्चिम ने पाकिस्तान के नरेटिव को मान लिया है।

क्या है हाइफनेशन की थ्योरी ?
ये एक ऐसी थ्योरी है जिसके तहत अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के कई देश भारत और पाकिस्तान के संदर्भ में चलत हैं। जैसे कि अंतर्राष्ट्रीय नेताओं के दौरों पर ही नजर डालें तो ज्यादातर देश इस पॉलिसी पर चलते हैं कि एक वक्त में दोनों देशों का दौरा एक साथ ना किया जाए। यही वजह है कि ज्यादातर देश भारत या पाकिस्तान का दौरा करते वक्त एक छोटा सा ब्रेक बीच में रखते हैं।

Latest articles

ट्विशा शर्मा मौत कांड: पति फरार, परिजन बोले- यह आत्महत्या नहीं, सोची-समझी साजिश

भोपाल। राजधानी के बागमुगलिया एक्सटेंशन में हुई मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा (31) की...

राजधानी के जेपी अस्पताल की हकीकत: न दवा, न मास्क-ग्लव्स, मरीज और डॉक्टर दोनों परेशान

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित जयप्रकाश (जेपी) जिला अस्पताल में मुफ्त इलाज और मुफ्त दवाओं...

ट्रेन से आ रही गांजे की खेप, भोपाल क्राइम ब्रांच ने पांच महिलाओं सहित सात तस्करों को दबोचा

भोपाल। भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता...

सीएम ने ग्राम रोजगार सहायकों की रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ाकर 62 वर्ष की

भोपाल। राजधानी के जंबूरी मैदान पर आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों के महासम्मेलन में मुख्यमंत्री...

More like this

सेल ने शुरू की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना, 20 मई से खुल रहा है ऑनलाइन पोर्टल

राउरकेला। महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...