12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में 'हेट लव स्टोरी', एकतरफा प्यार में लड़की के प्रेमी की...

दिल्ली में ‘हेट लव स्टोरी’, एकतरफा प्यार में लड़की के प्रेमी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली

पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक शख्स की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी का नाम पवन तिवारी और उसके साथी का नाम पवन सिंह है। पवन तिवारी पहले से 20 से ज्यादा अलग-अलग मामलों में शामिल रहा है। पवन सिंह ने हत्या की वारदात में पवन तिवारी का साथ दिया था। वारदात में इस्तेमाल गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है और मृतक का पर्स भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह पूरा मामला एकतरफा प्यार से जुड़ा है। आरोपी पवन तिवारी ने एक लड़की से एकतरफा प्यार के चलते उसके प्रेमी की हत्या कर दी।

पुलिस को 16 दिसंबर को मिला शव
डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 16 दिसंबर को हेड कांस्टेबल जुगल किशोर एरिया में पेट्रोलिंग कर रहा था। वह केशवपुर गंदा नाला के पास पहुंचा तो देखा की इंडस्ट्रियल एरिया के डीडीए पार्क बाउंड्री के पास एक अज्ञात शख्स की डेड बॉडी पड़ी हुई है। उसकी पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी। उसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर छानबीन शुरू की आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई चश्मदीद नहीं मिला। किसी ने भी मृतक की पहचान नहीं की। उसके बाद मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल की टीम को बुलाया गया। पुलिस ने हत्या का मामला विकासपुरी थाने में दर्ज किया।

मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने की मशक्कत
एसीपी सुरेंद्र सिंह राठी की देखरेख में एसएचओ राजवीर सिंह, इंस्पेक्टर नीरज कुमार, आनंद कुमार, सब इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार, सहायक सब इंस्पेक्टर संदीप पुनिया हेड कांस्टेबल महिपाल सिंह, कांस्टेबल परमवीर की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से भी पता लगाने की कोशिश की। उसके बाद मृतक के पोस्टर लगवाए गए। इस मेहनत का नतीजा निकला कि 20 दिसंबर को उस मृतक की पहचान हो गई। उसके परिवारवालों ने पोस्टर देखकर उसकी पहचान की। मृतक का नाम सचिन मौर्या है, जो विकास नगर का रहने वाला था।

एकतरफा प्यार में मर्डर
पुलिस को फिर आगे छानबीन में पता चला कि सचिन एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था और सचिन के पड़ोस में रहने वाला पवन तिवारी भी उस लड़की का दोस्त था। पवन तिवारी इसको लेकर नाराज चल रहा था और सचिन को रास्ते से हटाने के लिए उसने प्लान बनाया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने फिर पवन तिवारी का पता लगाया तो वह फरार था। उसके दोस्त के बारे में पता लगाया और फिर दोनों को पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई। फिर पूरे मामले का खुलासा भी हो गया वारदात में इस्तेमाल स्कूटी, खून से सना कपड़ा, मोबाइल और मृतक का पर्स पुलिस ने बरामद कर लिया।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...