7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयजम्मू से IED की खेप के साथ निकले हैं 2 आतंकी? दिल्ली,...

जम्मू से IED की खेप के साथ निकले हैं 2 आतंकी? दिल्ली, पंजाब में फिदायीन हमले का खतरा

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली और पंजाब में स्वतंत्रता दिवस के आसपास आतंकी हमले की आशंका है। खुफिया एजेंसियों को जम्मू में सक्रिय एक आतंकी समूह के एक या दो आतंकियों की तरफ से फिदायीन हमले की साजिश की जानकारी मिली है। 15 अगस्त को सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के कारण आतंकी उसके एक या दो दिन बाद फियादीन हमले की साजिश रच रहे हैं।

कठुआ में दिखे 2 अज्ञात हथियारबंद आतंकी
हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया ने खुफिया सूत्रों के हवाले से बताया है कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ से सटे एक गांव में हाल ही में हथियारों के साथ दो अज्ञात लोगों की आवाजाही देखी गई थी। इनके पठानकोट की ओर जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। 1 जून को, जम्मू शहर के एक भीतरी इलाके में विस्फोटकों / आईईडी की एक खेप पहुंची थी। आने वाले दिनों में सुरक्षा प्रतिष्ठानों, शिविरों, वाहनों या महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए इन विस्फोटकों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

आईआईडी की खेप के साथ निकले हैं आतंकी: खुफिया इनपुट
खुफिया सूत्रों ने बताया कि आईएसआई प्रायोजित गैंगस्टर, कट्टरपंथी और आतंकवादी, जो पंजाब और जम्मू-कश्मीर के आस-पास के इलाकों में सक्रिय हैं, स्वतंत्रता दिवस और चल रही अमरनाथ यात्रा को बाधित करने की कोशिश कर रहे थे। अलर्ट में कहा गया है कि IED का इस्तेमाल 15 अगस्त के आसपास बड़ी सभाओं को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता है।

भीड़भाड़ वालीं सार्वजनिक जगहों, बड़ी हस्तियों को बना सकते हैं निशाना
खुफिया इनपुट में कहा गया है, ‘कठुआ, डोडा, उधमपुर, राजौरी और पुंछ जिलों में हाल ही में हुए आतंकवादी हमलों से जम्मू क्षेत्र में सशस्त्र आतंकवादी समूहों की मौजूदगी का पता चलता है। जानकारी से इन संगठनों के इरादे और योजनाओं का पता चलता है कि वे हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों, प्रतिष्ठानों, प्रतिष्ठित स्थानों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और उच्च भीड़-भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाकर विघटनकारी या तोड़फोड़ की गतिविधियों को अंजाम देना चाहते हैं। दिल्ली का भी पूर्व में लश्कर और जैश की योजनाओं में संभावित लक्ष्य के रूप में जिक्र किया गया है।’

लाल किले की बढ़ाई गई सुरक्षा
दिल्ली के संबंध में, अलर्ट में 15 अगस्त तक सुरक्षा उपायों को बढ़ाने का आह्वान किया गया है। न केवल तिरंगा फहराने के समारोह के लिए जो एक निश्चित स्थान और समय पर होता है, बल्कि राष्ट्रपति द्वारा आयोजित ‘एट होम’ स्वागत समारोह के लिए भी। एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी के अनुसार प्रधान मंत्री और अन्य गणमान्य हस्तियां स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले पर खुले में मौजूद रहते हैं। समारोह में आम लोगों की भी भीड़ होती है। लिहाजा आतंकी तत्व इसे टारगेट करने की कोशिश कर सकते हैं।

एक अधिकारी ने कहा, ‘इस आयोजन के लिए खतरा पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों, वैश्विक जिहादी समूहों और चरमपंथी विचारधारा रखने वाले उनके सहयोगियों से है। घरेलू आतंकवादी संगठनों, कट्टरपंथी संगठनों, सिख आतंकवादियों, वामपंथी उग्रवादियों और पूर्वोत्तर के उग्रवादी समूहों से भी खतरा है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...