21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराष्ट्रीयनिर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति मामले पर फिर टल सकती है सुनवाई, सॉलिसिटर...

निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति मामले पर फिर टल सकती है सुनवाई, सॉलिसिटर जनरल ने SC में दिया ये तर्क

Published on

नई दिल्ली,

निर्वाचन आयोग में आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टलने की संभावना है, क्योंकि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आज सुनवाई टालने की गुहार लगाई है. सॉलिसिटर जनरल ने जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ के समक्ष कहा कि वे आज दिन भर संविधान पीठ के समक्ष सूचीबद्ध संवैधानिक महत्व के मामले से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई में व्यस्त हैं. लेकिन इस चुनाव आयुक्त की नियुक्ति मामले में याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण ने तत्काल सुनवाई की मांग की है. याचिकाकर्ता के वकील प्रशांत भूषण ने इस मामले की सुनवाई पहले मैटर के तौर पर करने की गुहार लगाई तो कोर्ट ने पहले ही टोका कि एक मामले की सुनवाई करने के बाद करेंगे.

‘सरकारी पैनल में हैं और भी अधिकारी’
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जब संविधान पीठ के समक्ष सरकार का पक्ष रखने में अपनी व्यस्तता की वजह से सुनवाई किसी और दिन टालने की बात कही तो प्रशांत भूषण ने कहा कि सॉलिसिटर जनरल की व्यस्तता की वजह से किसी भी मुकदमे की सुनवाई टाली नहीं जानी चाहिए. सरकारी पैनल में 17 और अधिकारी भी हैं. लेकिन कोर्ट ने भूषण को इस दलील को दरकिनार करते हुए कहा कि SG अपनी उपलब्धता की जानकारी दें कि वो कब फ्री हैं. कोर्ट उसी अनुरूप आगे बढ़ेगी कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल से कहा कि आप फ्री होकर बताएं…हम देखते हैं. संविधान पीठ चूंकि दिन भर चलने की संभावना है लिहाजा संभव है कि अगली तारीख ही लगे.

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज, कहा- ये मामला सुनवाई योग्य नहीं है

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को अब सुप्रीम झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट...