14.4 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराष्ट्रीयमसाज पार्लर में थे Hidden Camera, 20 महिलाओं के प्राइवेट वीडियो मिले

मसाज पार्लर में थे Hidden Camera, 20 महिलाओं के प्राइवेट वीडियो मिले

Published on

नई दिल्‍ली ,

प्रोफेशनल मसाज की सर्विस देने वाले एक शख्स ने चोरी से अपने कई ग्राहकों के वीडियो रिकॉर्ड कर लिए. इस मामले में 59 साल के आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है. वह स्पेन में मसाज पार्लर चलाता था.आरोपी शख्स जर्मनी का रहने वाला था. उस पर यौन उत्पीड़न और प्राइवेसी भंग करने के सात आरोप लगाए गए हैं. ऐसा समझा जा रहा है कि 2005 से 2020 के बीच उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया. वह सीक्रेट कैमरे से ग्राहकों के वीडियो बना लेता था. कुछ ग्राहकों को वह गलत तरीके से छूता था.

15 साल की लड़की की मां की ओर से शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ जांच शुरू हुई थी. मां ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न हुआ.जांच के दौरान मसाज पार्लर में 2 सीक्रेट कैमरा मिले थे. वहीं कई रिकॉर्डिंग मिलीं, जिनमें 20 महिलाएं दिख रही थीं. इन महिलाओं को इस बारे में बिल्‍कुल भी जानकारी नहीं थी कि उनका मसाज सेशन रिकॉर्ड किया जा रहा है.

आरोपी के पार्लर में स्‍पेन के अलावा विदेश से भी लोग अपना मसाज कराने के लिए जाते थे. ‘ज्‍यूडिशियल पुलिस टीम ऑफ द सिविल गार्ड ऑफ प्‍यूर्टो रिको’ इस मामले में अन्‍य पीड़ित लोगों को तलाशने की कोशिश रहे हैं, जिनकी अवैध तौर पर रिकॉर्डिंग की गई थी.पुलिस ने इस मामले में 928 15 27 20 नंबर और ईमेल आईडी gc-puertorico-epj@guardiacivil.org जारी की है. पुलिस जर्मनी की पुलिस से भी संपर्क में हैं क्‍योंकि आरोपी जर्मनी का रहने वाला है. फिलहाल इस शख्‍स को जेल में बंद कर दिया गया है.

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...