12.4 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में दिनदहाड़े खौफनाक वारदात, 2 नाबालिगों ने बेरहमी से काटा युवक...

दिल्ली में दिनदहाड़े खौफनाक वारदात, 2 नाबालिगों ने बेरहमी से काटा युवक का गला, चाकू से गोदा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है. चौंकाने वाली बात ये है कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी नाबालिग हैं. दिल्ली पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है. उनके पास से मृतक का कुछ सामान भी बरामद हुआ है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

पुलिस के मुताबिक घटना 21 जनवरी की दोपहर 2 बजकर 23 मिनट की है. पुलिस की मैदान गढ़ी पीसीआर वैन के पास अचानक एक कॉल आया. कॉल करने वाले ने बताया कि टेलीफोन मोहल्ला, राधा कृष्ण मंदिर के पास एक शख्स की लाश पड़ी हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची. यहां पुलिस को एक 18 साल के युवक की लाश मिली. मृतक के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे. उसके गले को बदर्दी के साथ काटा गया था.

पुलिस ने मृतक की पहचान करनी शुरू की तो उसकी दादी की शिनाख्त पर मृतक की पहचान हर्ष निवासी कालू राम चौक, संजय काली, भाटी माइंस के रूप में हुई. पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी सबूत जुटाए और जांच शुरू कर दी. मृतक के शव को एम्स अस्पताल भेज दिया गया.

शव पर चोट के निशान मौजूद होने के आधार पर मैदान गढ़ी थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया. कई व्यक्तियों से पूछताछ के बाद, जंगल की तरफ जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की गई. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उन लोगों की शिनाख्त की गई, जो हर्ष के साथ आखिरी बार देखे गए थे. पुलिस ने जांच के आधार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस निवासी करीब 15 साल की उम्र के 2 किशोरों को पकड़ा.

लगातार पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 21 जनवरी को हर्ष की हत्या की थी. उनके पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार (चाकू), मृतक का मोबाइल फोन और सिम कार्ड के अलावा घटना के समय पहने गए कपड़े (खून के धब्बे) और जूते बरामद कर लिए गए. मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पकड़े गए नाबालिग आरोपियों ने बतााय कि उनमें से एक ने हर्ष का मोबाइल फोन छीन लिया. जब हर्ष ने इसका विरोध किया तो नाबालिग आरोपियों ने उसका गला काट दिया. इतना ही नहीं उन्होंने इलाके में अपना वर्चस्व दिखाने के लिए लोगों के सामने चाकू से कई वार कए.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...