11.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयपत्नी से झगड़े के बाद घर में लगा दी आग, 2 बच्चे...

पत्नी से झगड़े के बाद घर में लगा दी आग, 2 बच्चे समेत 5 लोग झुलसे

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के फतेहपुर बेरी क्षेत्र में एक शख्स ने खुद ही घर पर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा दी. मामला मानस्वरूप गार्डन का है. आगजनी की इस घटना में पति, पति, बुजुर्ग महिला समेत 2 बच्चे बुरी तरह झुलस गए. पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत सफदरगंज अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी का किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में पति ने केरोसिन तेल छिड़ककर घर में आग लगा दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल आगे की जांच की जा रही है.

इससे पहले दिल्ली के ही दो अलग-अलग इलाकों में आग लग गई थी. पहले मामले में जहांगीरपुरी इलाके में एक घर में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं दूसरे मामले में जाफराबाद में एलपीजी सिलेंडर फटने से घर मेंआग लग गई.

दिल्ली दमकल सेवा अधिकारियों के मुताबिक, जहांगीरपुरी इलाके के तोमर कॉलोनी में एक घर में आग लगने की सूचना उन्हें मिली थी.
फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन आगजनी की इस घटना में एक शख्स की जलकर मौत हो गई. इसके अलावा घर का सारा सामान भी जलकर खाक हो गया.

वहीं, जाफराबाद इलाके में भी एक एलपीजी दुकान में सिलेंडर फटने की घटना सामने आई थी. इस घटना में दो लोगों घायल हुए. मौके पर दमकल विभाग की टीम ने पहुंचकर आग को बुझाया. घटना को लेकर दमकल विभाग ने बताया कि विस्फोट के बाद लगी आग में उनके पांच कर्मी भी घायल हो गए.

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...