15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयथिएटर कमांड पर किस तरह आगे बढ़ रही सेना? आर्मी चीफ ने...

थिएटर कमांड पर किस तरह आगे बढ़ रही सेना? आर्मी चीफ ने डिटेल में बताई 3 स्टेप अप्रोच वाली बात

Published on

नई दिल्ली

सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने बुधवार को सशस्त्र बलों में एकजुटता बढ़ाने की दिशा में तीन फेज अप्रोच की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने यह बात ऐसे समय कही है जब सेना निर्णयकर्ताओं के समक्ष अपने थिएटराइजेशन मॉडल को प्रस्तुत करने के लिए तैयार है। भविष्य के युद्धों से लड़ने के लिए सैन्य संसाधनों के सर्वोत्तम उपयोग के लिए थिएटराइजेशन एक लंबे समय से प्रतीक्षित सुधार है। इसके लिए जॉइंटनेस और इंटीग्रेशन की आवश्यकता होती है।

कहां तक पहुंचा इंटीग्रेशन का काम?
सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने नेशनल डिफेंस कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान ये बातें कहीं। जनरल द्विवेदी ने कहा कि पहला चरण, या ‘संयुक्तता 1.0’, अधिग्रहण योजना, पाठ्यक्रम और परिचालन संयुक्त लॉजिस्टिक नोड्स को एकीकृत करने पर केंद्रित है। इसमें तीन पूरी तरह से चालू हैं और चार और प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि ज्वाइंटनेस 2.0 में सिद्धांतों, एसओपी को अलाइन करने और प्रमुख प्लेटफार्मों के लिए संयुक्त रखरखाव संगठन बनाने में प्रगति हुई है।

ज्वाइंटनेस 3.0 को करेंगे लागू
जनरल द्विवेदी ने कहा कि ज्वाइंटनेस 3.0 की लागू करने की दिशा में, सेना का टारगेट आम स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर, टेक्निकल शेयरिंग के साथ ही यूएवी और आईएसआर (खुफिया, निगरानी और टोही) सिस्टम जैसे रिसोर्सेज का विस्तार करना है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को एकीकृत करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि जॉइंटनेस के लिए लगभग 180 क्षेत्रों की पहचान की गई है। इनमें से 30% लक्ष्य प्राप्त कर लिए गए हैं और बाकी बचे पर काम तेजी से किया जा रहा है।

क्या है इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड
केंद्र सरकार तीनों सेनाओं में तालमेल को अधिक बेहतर बनाने के लिए ‘इंटिग्रेटेड थिएटर कमांड’ बना रही है। थिएटर कमांड यानी एकीकृत कमांड एक ऐसा सिस्टम होगा जिसके तहत आर्मी, नेवी और इंडियन एयरफोर्स बेहतर तालमेल के साथ एक दूसरे की क्षमताओं का कुशलता से इस्तेमाल करेंगी। सेना में जिस थियेटरीकरण मॉडल को अपनाया जा रहा है, उसमें लखनऊ में चीन-केंद्रित उत्तरी थियेटर कमान, जयपुर में पाकिस्तान-केंद्रित पश्चिमी थियेटर कमान और तिरुवनंतपुरम में समुद्री थियेटर कमान की स्थापना शामिल है।

5 सितंबर को लखनऊ में हुई थी मीटिंग
सेना प्रमुख ने 1 अक्टूबर को कहा था कि शुरू में कुछ दिक्कतें थीं और गति धीमी थी। लेकिन अब गति बहुत तेज होगी। 5 सितंबर को लखनऊ में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन में संयुक्तता पर जोर दिया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक संयुक्त दृष्टिकोण विकसित करने, भविष्य के युद्धों की तैयारी करने और उकसावे पर एक समन्वित, तेज और आनुपातिक प्रतिक्रिया देने पर जोर दिया।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...