3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयकब तक रहेगा कोहरे का कहर? दिल्ली में सड़क से लेकर आसमान...

कब तक रहेगा कोहरे का कहर? दिल्ली में सड़क से लेकर आसमान तक दिखा असर, पूरे उत्तर-भारत में धुआं-धुआं

Published on

नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर-भारत में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का कहर भी जारी है। दिल्ली में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी कम होने से हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। सुबह 7:30 बजे तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। तापमान में गिरावट आई है। कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में IGI एयरपोर्ट पर कई उड़ाने प्रभावित हुईं। वहीं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 47 ट्रेनों के समय में देरी हुई।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी घने कोहरे के बीच महाकुंभ मेले काआयोजन चल रहा है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। राज्य के कई हिस्सों में पारा 1-5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। IMD ने 17-19 जनवरी के दौरान हिमाचल के कुछ इलाकों में शीतलहर की चेतावनी दी है।

कोहरे की चपेट में ये राज्य
IMD ने अपने मौसम बुलेटिन में बताया कि 18 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कई हिस्सों में और 19 जनवरी को चंडीगढ़ में घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है। 18 जनवरी को पूर्वी राजस्थान में भी घना कोहरा रहेगा। IMD ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद इसमें धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

22-23 जनवरी को बारिश की संभावना
IMD ने अगले कुछ दिनों तक दिल्ली और उत्तर-भारत में कोहरे का अनुमान जारी रहने की संभावना जताई है। साथ ही 22-23 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है। कोहरे के कारण कई ट्रेनें और उड़ानें देरी से चल रही हैं। IMD ने अगले कुछ दिनों तक शीतलहर और कोहरे की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...