12.4 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराष्ट्रीयमैं सच्चा था, मैं सही था...तिहाड़ से बाहर निकलने के बाद बोले...

मैं सच्चा था, मैं सही था…तिहाड़ से बाहर निकलने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली

शराब घोटाला मामले में पहले ईडी और आज सीबीआई केस में जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर निकल गए हैं। बाहर आने के बाद केजरीवाल ने कहा कि लाखों लोगों ने प्रार्थना की है जिसकी वजह से बाहर आया हूं। केजरीवाल ने कहा कि मैं सच्चा था, मैं सही था इसलिए भगवान ने मेरा साथ दिया। केजरीवाल ने कहा कि मुझे ऊपरवाले ने ताकत दी, इसलिए मैं आपलोगों के सामने हूं। दिल्ली के सीएम पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लाखों लोगों ने मेरे लिए दुआ की थी, उन लोगों की दुआओं की वजह से आज बाहर आया हूं।

‘सलाखें हौसले कमजोर नहीं कर सकतीं’
मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल की सलाखें केजरीवाल के हौसले के कमजोर नहीं कर सकतीं हैं। उन्होंने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि जैसे ऊपरवाले ने अभी तक मुझे ताकत दी, ऐसे ही भगवान मुझे रास्ता दिखाता रहे, मैं देश की सेवा करता रहूं और जितनी राष्ट्रविरोधी ताकतें हैं, जो देश को बांटने और कमजोर करने का काम कर रही हैं, मैं जिंदगी भर उनके खिलाफ लड़ता रहूं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने एकमत से केजरीवाल को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था।

केजरीवाल को जमानत, सीबीआई को फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की जमानत तो दी ही, पीठ के एक जज जस्टिस भुइयां ने सीबीआई को फटकार भी लगाई। उन्होंने अपने साथी जज और पीठ के अध्यक्ष जस्टिस सूर्यकांत से असहमति जताते हुए सीबीआई द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताई। जस्टिस भुइयां ने कहा कि सीबीआई ने शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल से पहले ही पूछताछ की थी, लेकिन तब उसने उन्हें गिरफ्तार करने की जरूरत महसूस नहीं की थी। उन्होंने कहा कि ईडी केस में केजरीवाल को जमानत मिली तब सीबीआई तुरंत सक्रिय हो गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह कुछ और नहीं बल्कि यही कवायद थी कि केजरीवाल जमानत मिलने के बाद भी जेल से रिहा नहीं हो सकें। हालांकि, जस्टिस सूर्यकांत ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई की कार्रवाई को वैध बताया।

सीबीआई की कार्रवाई पर जजों की अलग राय
अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं दी थीं। एक याचिका में उन्होंने सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी की वैधता को चुनौती दी थी तो दूसरी अर्जी से उन्होंने जमानत की मांग की थी। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को ‘इंश्योरेंस अरेस्ट (जेल में रखने की गारंटी)’ बताया था। वहीं, अभियोजन का पक्ष रख रहे एएसजी एसवी राजू ने केजरीवाल के सीधे सुप्रीम कोर्ट से जमानत मांगने पर ही आपत्ति जता दी थी। उन्होंने कहा था कि केजरीवाल को पहले ट्रायल कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल करना चाहिए। जस्टिस भुइयां ने अपने आदेश में एसजी की इस दलील को सिरे से खारिज कर दिया।

संजय, मनीष और अब केजरीवाल निकले
ध्यान रहे कि कमीशन के बदले शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए दिल्ली की आबकारी नीति बदलने के आरोप में आम आदमी पार्टी (आप) के कई नेता जेल जा चुके हैं। सीएम केजरीवाल से पहले सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की गिरफ्तारी हुई थी। संजय सिंह और मनीष सिसोदिया पहले ही बेल पर जेल से बाहर हैं। सत्येंद्र जैन पर जेल के नियम तोड़ने का आरोप है और वो अब भी तिहाड़ जेल में ही बंद हैं। इससे पहले अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनावों में पार्टी का प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर रिहा किया था। शर्त के मुताबिक, चुनाव प्रचार के बाद अरविंद केजरीवाल ने फिर से जेल में आत्म समर्पण कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने इस बार जमानत देते वक्त भी शर्तें रखी हैं। शर्तें वही हैं जो सुप्रीम कोर्ट ने ही ईडी केस में उन्हें जमानत देते वक्त रखी थीं। जस्टिस भुइयां ने इस बात पर भी आपत्ति जाहिर की।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...