9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराष्ट्रीयपरीक्षा में फेल होने पर नहीं होंगे प्रमोट, कक्षा 5 से 8...

परीक्षा में फेल होने पर नहीं होंगे प्रमोट, कक्षा 5 से 8 के बच्चों के लिए दिल्ली सरकार की नई प्रमोशन पॉलिसी क्या है

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली सरकार ने कक्षा 5 और 8 के छात्रों के लिए नई प्रमोशन पॉलिसी और कक्षा 3 से 8 के लिए नए परीक्षा दिशानिर्देश जारी किए हैं जो शैक्षणिक सत्र 2023-24 से प्रभावी होंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बताया कि नए मूल्यांकन दिशानिर्देशों के तहत, कक्षा 5 एवं 8 के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा, अगर वे सालाना परीक्षा में पास नहीं होते हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) दिल्ली द्वारा तैयार किए गए नए मूल्यांकन और प्रोन्नति दिशानिर्देश शुक्रवार को दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (DOE) की ओर से जारी किए गए।

इन दिशानिर्देशों के अनुसार, कक्षा 5 और 8 में बच्चों की पढ़ाई के मूल्यांकन में मध्यावधि और सालाना परीक्षाओं के साथ-साथ पाठ्यक्रम संबंधी गतिविधियां भी शामिल होंगी। इनमें परियोजना-आधारित गतिविधियां, कक्षा में बच्चे की भागीदारी, थिएटर, नृत्य, संगीत, खेल जैसी गतिविधियों में बच्चों की भागीदारी शामिल हैं। नए दिशानिर्देशों के तहत, यदि कोई छात्र कक्षा 5 या 8 की परीक्षा पास नहीं कर पाता है, तो उसे पुन: परीक्षा के जरिए दो महीने के भीतर प्रदर्शन में सुधार करने का एक और मौका मिलेगा।

नए दिशानिर्देशों में कहा गया है, ‘प्राथमिक शिक्षा पूरी होने तक किसी भी छात्र को स्कूल से नहीं निकाला जाएगा। हर शैक्षणिक वर्ष के अंत में कक्षा 5 और 8 में नियमित परीक्षा होगी।’ये दिशानिर्देश दिल्ली के भीतर सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, दिल्ली नगर निगम, नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद, दिल्ली छावनी बोर्ड और गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूलों में लागू होंगे।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...