10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयमोका तूफान पर IMD का आ गया बड़ा अलर्ट, कहां करेगा लैंडफॉल,...

मोका तूफान पर IMD का आ गया बड़ा अलर्ट, कहां करेगा लैंडफॉल, कितनी बारिश जानिए सबकुछ

Published on

कोलकाता

साल का पहला चक्रवात मोका 11 मई के बाद दिशा बदलकर बांग्लादेश और म्यामांर की तरफ जा सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस बारे में जानकारी दी है। हालांकि इसका लैंडफाल कहां होगा इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हैं। मोका तूफान पश्चिम बंगाल को कितना प्रभावित करेगा? यह इस बात पर निर्भर करेगा कि यह बांग्लादेश जाते समय तटीय इलाकों से कितनी दूर या कितनी पास रहता है। इसलिए तटीय इलाकों के लिए हवाओं और बारिश की चेतावनी नहीं जारी की गई है। मोका तूफान को लेकर अगला बुलेटिन मंगलवार को जारी होगा। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से पश्चिम बंगाल के साथ ही ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी मोका तूफान को लेकर लोगों से न घबराने की अपील की है।

10 मई को तूफान का रूप ले सकता है मोका
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मोका चक्रवात को लेकर जानकारी दी। जिसके मुताबिक दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उसके नजदीक दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर सोमवार को कम दबाव का क्षेत्र बना। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, ‘कम दबाव का यह क्षेत्र यहां पर ही 9 मई को चक्रवात में बदल सकता है। जिसके बाद में दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे बंगाल के साथ ही अंडमान सागर के पूर्वी मध्य खाड़ी के इलाकों में 10 मई को चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।’

बांग्लादेश और म्यांमार पर छाया साया
मोका शुरू में 11 मई तक उत्तर-उत्तर पश्चिम से पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर और उसके बाद उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में बांग्लादेश-म्यांमा तटों की ओर बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने कहा, ‘दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर में जो लोग हैं उन्हें सुरक्षित स्थानों पर लौटने की सलाह दी जाती है। वहीं मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर अंडमान सागर के लोगों को नौ मई से पहले लौटने की सलाह दी जाती है। हालांकि 8 मई से 12 मई तक अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के पास पर्यटन, तटीय गतिविधियों पर नजर रखने का सुझाव दिया गया है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...