12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयनिक्‍की मर्डर केस में मंदिर के उस पुजारी तक पहुंची पुलिस जिसने...

निक्‍की मर्डर केस में मंदिर के उस पुजारी तक पहुंची पुलिस जिसने कराई थी शादी, कागजात जब्‍त किए

Published on

नई दिल्‍ली

निक्‍की मर्डर केस में दिल्ली पुलिस बेहद ऐक्टिव है। वह मंदिर के उस पुजारी तक पहुंच गई है जिसने शादी कराई थी। ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 में बने आर्य समाज मंदिर में साहिल गहलोत और निक्की यादव ने शादी की थी। दोनों ने अक्टूबर, 2020 में सात फेरे लिए थे। साहिल के शादी की बात कबूलने के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने मंदिर के पुजारी से पूछताछ की। पुजारी से कागजात कब्‍जे में लिए गए हैं। इस मामले में कई नई बातें सामने आई हैं। यह भी पता चला है कि यह साजिश थी। साहिल के पिता को मर्डर के बारे में शुरू से जानकारी थी। इसमें उसके साथ कुछ रिश्‍तेदार और दोस्‍त भी शामिल थे।

पहले यह कहा जा रहा था कि दोनों लिव-इन पार्टनर थे। लेकिन, बाद में यह सामने आया कि साहिल और निक्‍की एक-दूसरे से शादी कर चुके थे। यह शादी 2020 में हुई थी। इस तरह निक्‍की साहिल की पत्नी थी। ‘लिव-इन पार्टनर’ नहीं। अब पुलिस नोएडा के उस मंदिर के पुजारी तक पहुंच गई है जिसने यह शादी कराई थी। पुजारी से कागजात भी कब्‍जे में लिए।

दिल्ली पुलिस निक्की यादव की हत्या मामले में साहिल गहलोत के पिता, उसके दो रिश्तेदार और दो दोस्तों को गिरफ्तार कर चुकी है। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र यादव ने बताया है कि साहिल के पिता वीरेंद्र सिंह, रिश्‍ते के दो भाई आशीष और नवीन के अलावा साहिल के दो दोस्तों अमर और लोकेश से पूछताछ की गई। हत्या के संबंध में उनकी भूमिका की पुष्टि होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल नवीन मुख्य आरोपी साहिल गहलोत का रिश्तेदार है। गहलोत पहले से ही पुलिस हिरासत में है।

गिरफ्तारी के बाद साहिल ने अपनी प्रेमिका निक्की यादव की हत्या की बात कबूल की थी। दोनों ने 2020 में ही शादी कर ली थी। यही कारण था कि निक्‍की चाहती थी कि साहिल के परिवार ने 10 फरवरी को जिस दूसरी महिला के साथ शादी तय की है, वह नहीं करे।

जब साहिल गहलोत निक्की यादव को दूसरी लड़की से अपनी शादी के लिए राजी नहीं कर सका, तो उसने उसे मारने की साजिश रची। अन्य लोगों को भी इसमें शामिल कर लिया। इसके बाद साहिल गहलोत ने अपनी साजिश को अंजाम दिया। निक्‍की की हत्या कर दी। अन्य आरोपियों को उसी दिन यानी 10 फरवरी को इसके बारे में सूचित किया। फिर वे सभी विवाह समारोह में शामिल हुए। पुलिस ने आपराधिक साजिश रचने, सबूत नष्ट करने और अपराधी को शरण देने सहित कई अन्य आरोप एफआईआर में जोड़े हैं।

इस घटना के बारे में जानकारी इसके घटित होने के चार दिन बाद 14 फरवरी को ‘वेलेंटाइन डे’ पर सामने आई थी। तब गहलोत ने पुलिस हिरासत में अपना अपराध कबूल कर लिया था। पुलिस ने उस होटल के फ्रिज से शव बरामद किया जहां उसे रखा गया था।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...